Health

स्वास्थ्य के लिए पपीता के लाभ Papita ke fayde.

पपीता भारत में अधिकांश क्षेत्रों में आसानी से पाया जाने वाला सदाबाहर फल है। पपीते का फल वैसे तो 12 मास होने वाला फल होता है, लेकिन ग्रीष्म ऋतू में इसकी पैदावार अधिक होती है। पपीते का वृक्ष हर जलवायु में आसानी से हो जाता है। आप इसे आसानी से अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं। और (papita ke fayde) पपीते के फल का आनंद ले सकते हैं।
पपीते का फल ना केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसके अन्य अनेक स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी हैं। पपीते के फल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, C और E पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमे अनेक बिमारियों से भी बचाते हैं।

पपीते का फल
courtesy google

स्वास्थ्य के लिए पपीता के लाभ – Papita ke fayde

वजन घटाए – अगर आप मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो पपीते का सेवन (papita ke fayde) आपके लिए अत्यंत लाभप्रद हो सकता है। पपीते का फल आपके पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है साथ ही इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती और कैलोरी की भी पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। अपने इन समस्त गुणों के कारण यह वजन कम करने में सहायक होता है।

 पाचन को बनाये दुरुस्त – पाचन को दुरुस्त बनाने में  पपीते के फल का अहम रोल माना जाता है। अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाए जाने के कारण यह भोजन पचाने में अहम भूमिका निभाता है साथ ही इसमें मौजूद पपेन (एक प्रकर का नेचुरल एंजाइम) भोजन के पाचन में सहायक होता है। अगर आप भी पेट की समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो पपीता अवश्य खाइये।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे – पपीते में मौजूद पोटेशियम, फाइबर, विटामिन्स और एंटीआक्सीडेंट जैसे तत्व हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करते हैं जिस कारण हमारा हृदय स्वस्थ्य और तंदुरस्त रहता है।

आँखों की रौशनी बढ़ाये – पपीता का फल विटामिन्स का श्रोत होता है इसमें पाए जाने वाला विटामिन A हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय।

गठिया रोग में लाभकारी – गठिया से ग्रस्त लोगों के लिए पपीते का सेवन करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन c गठिया जैसे रोग से होने वाली सूजन को रोकने में काफी प्रभावी माना जाता है।

त्वचा के लिए – त्वचा के लिए भी इसके अनेक फायदे होते हैं पपीते का फेस पैक आप आसानी से घर पर ही बना कर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। यह पिम्पल, त्वचा में संक्रमण, और डेड सेल्स को हमारी त्वचा से हटाने का काम करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *