Lifestyle

सेब का जूस बनाने की विधि : Apple juice recipe in hindi.

Apple juice banane ki vidhi…क्या आप जानते हैं सेब का जूस पीने से अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं सेब का जूस बनाने की विधि। सेब के जूस की बात करें तो यह विटामिन, मिनरल, लिपिड, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है। नियमित रूप से एक गिलास सेब का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त बनता है। साथ ही हृदय रोग, अस्थमा, कैंसर और डायबिटीज जैसी बिमारियों के खतरे को भी टाला जा सकता है। गर्मियों के सीजन में सेब का जूस शरीर को ज़रूरी ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। साथ ही यह शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाता है। स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर सेब का जूस आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है। आईये जानते हैं घर पर सेब का जूस बनाने की विधि (Apple juice banane ki vidhi) और इसे पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

सेब का जूस बनाने की विधि
Photo by Felix Oehler on Pexels.com

सेब का जूस बनाने की विधि (Apple juice banane ki vidhi) – Apple juice recipe in hindi.

सामग्री –

2 सेब
1/2 कप पानी
1 चम्मच चीनी
काला नमक – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स

विधि :

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें।
  • फिर इसका छिलका उतार लें।
  • इसके बाद सेब को काटकर बीज वाले भाग को हटा दें।
  • अब सेब को टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डाल डाल दें।
  • इसके बाद इसमें पानी और चीनी को डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आपका सेब का जूस बनकर तैयार है।
  • इसके बाद छन्नी की मदद से इसे छान लें और एक जार में इकट्ठा कर लें।
  • अब इसमें काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद गिलास में कुछ आइस क्यूब्स डालें और फिर ऐपल जूस डालकर सर्व करें।

सेब का जूस पीने के फायदे –

  • बढ़ते वजन की समस्या को नियंत्रित करता है।
  • डाइजेशन को सुधारने का कार्य करता है।
  • आखों की रोशनी बढ़ाने का काम करे।
  • शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाये।
  • इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का काम करे।
  • हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने का काम करे।
  • एंटी कैसंर गुणों से भरपूर।

सेब खाने के फायदे (Seb Khane Ke Fayde) – Benefits Of Apple In Hindi.

तरबूज का जूस बनाने की रेसिपी – Watermelon Juice Recipe In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “सेब का जूस बनाने की विधि : Apple juice recipe in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *