Lifestyle

खाना खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

क्या आपको खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत है? क्या आप खाना खाने के साथ पानी भी पीते हैं। यदि हाँ तो इस आर्टिकल को बहुत ध्यान से पड़ें। आपने अक्सर कई लोगों को कहते सुना होगा कि खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए या फिर ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीते हैं। बात अगर आयुर्वेद की करें तो यहाँ भी भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से पाचन तंत्र भोजन को अच्छे से नहीं पचा पाता और न ही खाने में मौजूद जरूरी पोषक तत्व आपके शरीर में पहुँचते हैं। खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसा करना पाचन क्रिया को सीधे तौर पर प्रभावित करता है, साथ ही यह स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डालता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए? आईये जानते हैं खाना खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? साथ ही जानते हैं खाने खाने के बाद पानी कितनी देर में पीना चाहिए।

खाना खाने के बाद पानी
courtesy google

Contents

खाना खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए –

पाचन तंत्र पर पड़ता है बुरा असर –

यदि आपको खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत लग चुकी है तो इस आदत को जल्द से जल्द बदलने की कोशिश करें। भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया की गति धीमी पड़ जाती है और पाचन क्रिया सुचारु रूप से नहीं हो पाती। इसके साथ ही भोजन के साथ पानी का सेवन करने से पाचन के लिए जिम्मेदार एंजाइम और पाचक रसों का क्षारीयकरण कम हो जाता है। जिसके फलस्वरूप शरीर में अम्लीय स्तर बढ़ने लगता है और सीने में जलन या एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

नहीं मिलता पोषक तत्वों का लाभ –

यदि आप चाहते हैं कि आपके द्वारा खाये जाने वाले भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व आपके शरीर में भी लगें तो खाने के बाद पानी पीने की बुरी आदत को त्याग दें। दरअसल खाने के साथ या फिर खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन खाने को पेट से आंत तक जितने समय लगना चाहिए, वह उस समय में पहले हमारी आंत तक पहुंच जाता है। जिस कारण शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

गर्म पानी पीने के फायदे (Garam Pani Peene Ke Fayde) – Benefits Of Drinking Hot Water In Hindi.

वजन बढ़ सकता है –

बढ़ता वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। कई बार वजन बढ़ने के लिए खान-पान के गलत तौर तरीके भी जिम्मेदार माने जाते हैं। यदि आप खाने के तुरतं बाद पानी पीते हैं तो आपको बता दें ऐसा करना भी वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। दरअसल पानी का सेवन खाने को पचाने में मदद करने वाली जठराग्नि को बुझाने का काम करता है। जिस कारण पाचन सही से नहीं होता और खाने में मौजूद ग्लूकोज फैट में बदल जाता है। यही कारण है कि भले ही कितना ही कम क्यों न खाएं लेकिन यदि साथ में पानी पी रहे हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है।

एसिडिटी की समस्या –

खाना खाने के साथ पानी पीने का एक दुष्परिणाम एसिडिटी के रूप में भी देखा जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया पानी पीने से जठराग्नि (खाने के पाचन के लिए जिम्मेदार) शांत हो जाती है। नतीजा जो भी आप खाते हो वह सही से पच नहीं पाता और आपको अपच, पेट फूलना सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

शरीर के तापमान में आता है बदलाव –

खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन शरीर के तापमान को भी बदल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के साथ या खाना के बाद पानी का सेवन खाना पचाने के लिए जरूरी माने जाने वाले तापमान को प्रभावित कर सकता है। इसलिए कभी भी खाने के साथ और खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। हमेशा 30 मिनट बाद ही पानी पियें।

ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान। (Thanda Pani Peene Ke Fayde) – Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *