Lifestyle

होली में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स – Holi skin care tips in hindi 2022.

Holi skin care tips in hindi…रंगो के त्यौहार होली में त्वचा की देखभाल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं मौजूदा समय में बाजार में मिलने वाले अधिकतर रंगो में कई प्रकार के ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों को सीधे तौर पर प्रभावित करने का कार्य करते हैं। इसलिए जितना हो सके ऐसे हानिकारक रंगो का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इनकी जगह आपको हर्बल होली कलर्स का प्रयोग करना चाहिए। यदि आप भी इस बात से चिंतित हैं कि होली में त्वचा और बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको अपनाकर आप होली में त्वचा की देखभाल (Holi skin care tips in hindi) बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

होली में त्वचा की देखभाल
Photo by Helena Jankovičová Kováčová on Pexels.com

होली में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स – Holi skin care tips in hindi 2022.

  • होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल जरूर लगाएं।
  • इसके अलावा आप चाहें तो एक चम्मच नारियल तेल, अरंडी का तेल और ऑर्गेनिक बादाम तेल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं।
  • होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले त्वचा पर एक अच्छे सनस्क्रीन लोशन को उचित मात्रा में लगाना चाहिए।
  • यदि आप त्वचा पर तेल नहीं लगाना चाहते हैं तो आप होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं।
  • होली खलेने से पहले अपने हाथों पर नारियल का तेल या फिर मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं।
  • अपने होठों को हानिकारक केमिकलयुक्त और रंगों से बचाने के लिए इनपर पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • होली खेलने से पहले अपने हाथों और पैरों के नाखूनों पर जैतून का तेल लगाएं।
  • आप चाहें तो तेल की जगह नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं।
  • नाखूनों को होली के रंग में रंगने से बचाने के लिए उन पर नेल पेंट जरूर लगाएं।
  • यदि आप आंखों में लेंस लगाते हैं तो होली खेलने से पहले लेंस जरूर निकाल लें।
  • बहुत देर तक गीले कपड़ों में होली खेलने से बचें।
  • होली के दिन पूरी आस्तीन वाले सूती कपड़ों को पहने, इस प्रकार के कपड़े पहने से शरीर का अधिकांश भाग हानिकारक रंगों की चपेट में आने से बच जाता है।
  • होली में बालों को हानिकारक रंगों से बचाने के लिए अपनी स्कैल्प पर होली खेलने से कुछ घंटे पूर्व नारियल, अरंडी या सरसों के तेल को अच्छी से लगा लें।
  • बालों को हानिकारक केमिकलयुक्त रंगों से बचाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले रंग बिरंगे बालों वाले विग को सिर पर जरूर पहनें।
  • होली के शुभ अवसर पर केमिकल युक्त वाटर कलर और स्प्रे कलर का प्रयोग न करें।

2022 के बेस्ट होली शुभकामना संदेश : Latest Holi Wishes In Hindi 2022.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *