एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की ऑर्गेनिक मेकअप टिप्स।
टीवी सीरियल दीया और बाती में आदर्श बहु का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने खूबसूरत लुक के चलते अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। अपने इस खूबसूरत लुक का राज दीपिका प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल मानती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऑर्गेनिक मेकअप ब्यूटी टिप्स शेयर की, जिसमें दीपिका त्वचा और होठों के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह के चुकंदर का प्रयोग कर ऑर्गेनिक मेकअप का तरीका उनके फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। आप भी इस नुस्खे का प्रयोग अपने घर में बड़ी आसानी से कर सकती हैं।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडिओ
इंस्टाग्राम पर शेयर किये इस वीडियो में एक्ट्रेस बॉउल में चुकंदर के कुछ टुकड़े लिए नजर आ रही हैं। इनका प्रयोग करने के लिए दीपिका पहले चुकंदर से अपने होंठ पर मसाज करती नजर आ रही हैं और इसके बाद चुकंदर से अपने गालों पर मसाज करती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुऐ एक्ट्रेस दीपिका ने कैप्सन में लिखा “मेरा सस्ता ऑर्गेनिक 15 सैकंड का मेकअप रूटीन। उन्होने अपनी बात को कंटिन्यू करते हुऐ आगे लिखा अगर आप भी इस मेकअप रुटीन को फॉलो करते हैं तो मुझे जरूर टैग करें।” बता दें कि एक्ट्रेस का ऑर्गेनिक मेकअप का यह तरीका उनके फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
स्किन के लिए फायदेमंद है चुकंदर
चुकंदर विटामिन सी का उच्च स्रोत माना जाता हैं और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। आप चेहरे के लिए इसका फेस पैक बना कर भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक चुकंदर लेना है। अब इस चुकंदर को काट कर मिक्सी में डाल दें और एक पेस्ट तैयार करें। अब चुकंदर के इस पेस्ट में संतरे के छिलके का पाउडर और रोज वाटर मिला दें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
स्किन ग्लोइंग के लिए अलाया से सीखें काफी फेस मास्क/स्क्रब के प्रयोग का तरीका।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest