Education

आधी रात को फ्लेट छोड़ कर कहाँ चले गयी रिया चक्रवर्ती, पता लगाने में जुटी पुलिस।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस हर नए दिन के साथ और भी पेचीदा होते जा रहा है। जहाँ कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यह कहते नजर आ रही थी कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस केस में उनके साथ न्याय होगा। इसके अलावा इस वीडियो में वह सत्य मेव जयते कहती हुई भी नजर आयी थी। लेकिन अब खबर है कि रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित अपने फ्लेट से आधी रात को एक बड़े सूटकेस के साथ परिवार समते कहीं चले गयी हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने यह कदम तब उठाया है जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इसी सिलसिले में बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंची थी।

रिपब्लिक वर्ल्ड की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने अपने परिवार के साथ आधी रात को अपना घर छोड़ दिया था। रिया की बिल्डिंग के प्रबंधक के मुताबिक उन्होंने 3 दिन पहले घर को खाली कर दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि जिस बिल्डिंग में वह अपने परिवार के साथ रह रही थी वह एक किराए का मकान था। बिल्डिंग प्रबंधक के मुताबिक परिवार सभी सदस्य एक ब्लू कलर की कार में गए थे। साथ ही उनके पास एक बड़ा सूटकेस भी था। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद रिया चक्रवर्ती अपना अपार्टमेंट छोड़कर कहीं चले गयी हैं। हालाँकि वह किस जगह गयी हैं अभी तक इस बारे में कोई जानकरी उपलब्ध नहीं हुई है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में इस समय मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने रिया पर आरोप लगाते हुए उसे सुशांत की आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों की हेराफेरी करने और परिवार से दूर रखने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि अब से कुछ दिनों पहले रिया खुद सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में CBI जांच की मांग कर रही थी। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद हालात अब बदले बदले नजर आने लगे हैं। देखना होगा कि इस केस में आगे और कौन-कौन से नए मोड़ सामने आते हैं।

अवसाद (डिप्रेसन) के कारण भूलकर भी न उठाएं सुशांत सिंह राजपूत जैसा सुसाइड का कदम, डिप्रेसन से दूर रखें ये उपाय।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *