Education

दिल्ली से लंदन बस से करें 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा, जानें किराए से लेकर सबकुछ।

यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं और देश-विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। गुड़गांव की एक निजी ट्रैवलर कंपनी ने 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा करने के लिए एक टूर प्लान लॉन्च किया है। लेकिन इस टूर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आपको इन 18 देशों की यात्रा हवाई जहाज या पानी के जहाज से नहीं करवाई जाएगी। ये सुन कर आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आया होगा की आखिर कैसे करेंगे आप इन 18 देशों की यात्रा। आपको बता दें की गुड़गावं की इस निजी कम्पनी ने इसके लिए एक यूनिक आइडिया निकाला है। जिसके अंतर्गत 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा लक्जरी बस के द्वारा करवाई जाएगी। इसके अनोखी यात्रा के लिए कम्पनी ने एक बस को लॉन्च किया है जिसका नाम है “बस टू लंदन”। अपनी इस यात्रा के दौरान बस टू लंदन 18 देशों की यात्रा करते हुए 20 हजार किलोमीटर लम्बा सफर तय करेगी।

इन देशों से गुजरेगी बस
अपनी इस अनोखी यात्रा में यह बस देश की राजधानी दिल्ली से चलना शुरू होगी। अपनी यात्रा के दौरान बस फ्रांस, चीन, लाओस, नीदरलैंड, म्यांमार, थाईलैंड, किर्गिजस्तान, लिथुआनिया, कजाखस्तान, रूस, लातविया, उज्बेकिस्तान, पोलैंड, बेल्जियम, चेक गणराज्य, जर्मनी, और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों से होकर गुजरेगी। हालाँकि यात्रियों के मन में अभी भी यह सवाल है की सड़क द्वारा 18 देशों की यात्रा कैसे संभव हो सकती है।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएँ
बस टू लंदन में यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इस लम्बे सफर में एक बार में सिर्फ 20 लोगों को ही बस में सफर करने की अनुमति होगी। बस की सभी सीटें बिजनेस क्लास होंगी। इस बस में 20 यात्रियों के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल होंगे। जिनमे एक मुख्य ड्राइवर, उसके साथ सहायक ड्राइवर, ऑर्गनाइजर की तरफ से एक शख्स और एक गाइड शामिल होगा। इस यात्रा के दौरान हर देश के अनुसार गाइड भी बदलते रहेगा। लम्बे सफर के दौरान यात्रियों को होटल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी,जो 4 स्टार या फिर 5 स्टार होटल होगा।

यात्रियों को कितने वीजा की जरूरत होगी
आमतौर पर किसी देश की यात्रा के लिए हमे सिर्फ एक वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस सफर में ऐसा बिलकुल नहीं है। यहाँ यात्रियों को सफर के लिए 10 वीजा की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अगर आप इस बस से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वीजा के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं। आपको बता दें कि कम्पनी अपने सभी यात्रियों के लिए वीजा का इंतजांम खुद करेगी।

यात्रा में कितना खर्चा आएगा
बस टू लंदन से 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा के लिए पर यात्री 15 लाख रूपये का खर्चा आएगा। इस यात्रा के लिए 4 कैटगरी चुनी गईं हैं। जिसमे हर एक कैटेगिरी के लिए यात्री को अलग अलग दाम चुकाने होंगे। यहाँ पर आपको कम्पनी द्वारा एक अन्य सुविधा भी प्रदान कि गयी है। जिसमे यात्री चाहें तो अपने हिसाब से कुछ पंसदीदा देशों को चुन सकते हैं। यानि की आपको कैटेगिरी के अनुसार कीमत चुकानी होगी। आप इस यात्रा के लिए ईएमआई का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

अगले साल मई माह से शुरू होगा सफर
कम्पनी के प्रमुख तुषार अग्रवाल ने बताया कि “वह वर्ष 2017, 2018 और 2019 में अपने साथी संजय मैदान के साथ कार में दिल्ली से लंदन गये थे। जिसमें उनके साथ कुछ अन्य साथी भी शामिल थे। उन्होने बताया कि हम हर साल इस तरह का एक ट्रिप ऑर्गनाइज करते हैं।’’ उन्होने बताया कि कई लोगों ने इस तरह के सफर में शामिल होने की इच्छा जताई थी जिसे देखते हुए उन्होंने बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई। उन्होने बताया कि अगले साल 2021 से यात्रा कि शुरुआत हो सकती है। फिलहाल कोरोना वायरस को देखते हुए यात्रियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है।

यात्रा के लिए जुनूनी होना है ज़रूरी
कम्पनी के मुख्या तुषार अग्रवाल के मुताबिक इस तरह की लम्बी यात्रा के लिए जूनून होना बहुत ज़रूरी है। उनके मुताबिक यदि आपको वास्तव में दुनिया घूमने का शौक होगा तभी आप इस तरह की यात्रा प्लान कर सकते हैं। उनके मुताबिक यात्रा के दौरान यात्रियों को 4 या 5 स्टार होटल में रुकवाने का प्रबंध करवाया जाएगा। साथ ही अगर यात्री इस दौरान इंडियन खाने का लुफ्त उठाना चाहते हों तो इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन योजना, जाने इसके बारे में सब कुछ।

ऐसी रोचक खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी रोचक खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *