देश में बेलगाम कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में फिर मिले रिकॉर्ड 78,761 मरीज।
pinks tea - August 30, 2020 481 0 COMMENTS
अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी होने के साथ कोरोना ने भी अपनी रफ्तार बढ़ानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रायल द्वारा जारी किये ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 78,761 नए मामले सामने आए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 948 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 के अंदर तेजी से बड़ी कोरोना की ये रफ्तार आने वाले समय के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इन नए मामलों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई है। अब तक वायरस के चलते 63,498 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या अब 7,65,302 पर पहुंच गयी होगी। जारी हुई नई अनलॉक-4 की गाइडलाइन के साथ ये देखने वाली बात होगी की कोरोना की ये रफ्तार आने वाले दिनों में और कितनी तेजी से बढ़ती है।
एक तरफ जहां कोरोना की रफ्तार देश में तेजी से बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ सही होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 64,935 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए। इन नए आंकड़ों के साथ देश में अब तक 27,13,933 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं। तेजी से ठीक हो रहे मरीजों की संख्या का असर रिकवरी रेट पर भी साफ नजर आने लगा है यह अब बढ़कर 76.60 फीसदी पर पहुंच गया है। कोरोना के साथ देश में टेस्ट की रफ्तार में तेजी लाई गयी है। पिछले 24 घंटे में 10,55,027 लोगों के टेस्ट किये गए जो अब तक के किये गए एक दिन में सबसे अधिक टेस्ट हैं। अब तक देश में कुल 4.14 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोना की रफ्तार सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखने को मिली है। यहां अब तक 7,64,281 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब तक यहाँ 24,103 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु भारत का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही। यहाँ अब तक 4,15,590 मामले सामने आए हैं। जिनमे से 7,137 लोगों की मौत हुई है।
वहीं आंध्र प्रदेश की बात करें तो अब तक 4,14,164 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,796 लोगों की मौत हो चुकी है। बात अगर कर्नाटक की करें तो यहाँ अब तक कोरोना से 5,483 लोगों की मौत और 3,27,076 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विश्व स्तर की बात करें तो लगभग 180 देश अभी वायरस से संक्रमित हैं। विश्व में अब तक 2.49 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 8.41 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है। यहाँ अब तक 59.60 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक यहाँ 1.82 लाख लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों वाला देश बन चुका है। यहाँ अब तक 38.46 लाख लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। जिनमें से अब तक 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है। 35.42 लाख कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ भारत विश्व में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।
केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या नहीं।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022