Health

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इन खाद्य पदार्थों से करें पूर्ति।

शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो कई प्रकार की बीमारियां आ घेरती हैं। प्रोटीन का शरीर के विकास में भी अहम योगदान रहता है। यह मसल्‍स को डवलप करने, शरीर की टूट-फूट की मरम्‍मत करने का कार्य करता है। शरीर को एनर्जी प्रदान करने में भी प्रोटीन का अहम रोल होता है। प्रोटीन में मौजूद हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसे तत्व शरीर की बीमारियों से रक्षा करते हैं। प्रोटीन शरीर को मजबूती पहुंचाने का कार्य करता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि शरीर के विकास में प्रोटीन का अहम रोल होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर का 16 फीसदी हिस्सा प्रोटीन से बना होता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो उसका शारीरिक विकास सही तरीके से नहीं हो पता है और व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां आ घेरती हैं। आइए जानते हैं यदि शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो कौन से लक्षण आपको सबसे पहले नजर आते हैं। साथ ही जानिए शरीर में प्रोटीन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।

शरीर में प्रोटीन की कमी

Contents

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर नजर आने वाले लक्षण – Signs and symptoms of protein deficiency in hindi.

  • प्रोटीन की कमी होने पर शरीर के लचीलेपन में कमी आ जाती है। ऐसा शरीर के जोड़ो में मौजूद तरल पदार्थ के निर्माण में गिरावट आने के कारण होता है।
  • प्रोटीन की कमी से व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या में गिरावट आ जाती है। साथ ही शरीर में हीमाग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है।
  • प्रोटीन की कमी ब्लड शर्करा के स्तर को भी कम कर देती है। इसके अलावा कई बार भूख लगने लगती है जिस कारण वजन बढ़ जाता है।
  • प्रोटीन की कमी का असर बालों और नाखूनों पर सीधे तौर पर नजर आता है। नाखूनों का कलर फीका पड़ने लगता है और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।
  • बार-बार बीमार हो जाना, शरीर में बेवजह दर्द रहना भी प्रोटीन की कमी के लक्षण हैं।

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करे, इन शाकाहारी खाद्य पदर्थों का सेवन।

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करे इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Foods that can reduce protein deficiency in hindi.

Protein rich food in hindi : ढूध –

ढूध प्रोटीन का उच्च स्रोत माना जाता है। नियमित रूप से ढूध का सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है। बेहतर परिणाम के लिए आप चाहे तो इसमें एक चम्मच बादाम का पाउडर मिला सकते हैं। ऐसा करने से यह एक अच्छे प्रोटीन शेक की तरह कार्य करता है।

Protein rich food in hindi : सोया –

सोया में प्रोटीन की उच्च मात्रा मौजूद होती है। इसका सेवन आप सोया टोफू, सोया मिल्क, सोया स्नैक्स, सोया नट्स, सोयाबीन आदि के रूप में कर सके हैं। आप चाहें तो सोया चाप का सेवन भी कर सकते हैं। सोया प्रोटीन और विटामिन्स का खजाना होता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Protein rich food in hindi : दही –

शाकाहरी लोगों के लिए दही प्रोटीन और विटामिन का अच्छा स्रोत साबित होता है। इसमें विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, बी-1 और बी-कॉम्‍पलेक्‍स जैसे विटामिन मौजूद होते हैं। जो लोग किन्ही कारणों से ढूध पीना पसंद नहीं करते उन्हें दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा सभी डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- मक्खन,चीज़, पनीर आदि में भी प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है।

अंकुरित अनाज –

अंकुरित अनाज को प्रोटीन का उच्च स्रोत माना जाता है। इनका सेवन आपको कच्चा ही करना चाहिए। आप सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको ज्यादा मात्रा में इनका सेवन नहीं करना चाहिए। अंकुरित अनाज का सेवन करने के लिए मूंग, बीन्स, चना, मूंगफली मटर आदि रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें और फिर सूती कपड़े में बांधकर रख दें।

बीन्स और फलियां –

बीन्स और फलियां का सेवन करने से भी आपको प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है। इनमें हमारे शरीर के लिए जरूरी फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। बीन्स और फलियों में हरी बीन्स, मटर और दालें शामिल होती हैं। हरी बीन का सेवन शरीर को जरूरी पोषक तत्व पहुँचता है। साथ ही इसमें विटामिन के, विटामिन ए, और विटामिन सी और विटामिन बी मौजूद होता है। इसके अन्य तत्वों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, मैगनीज, कॉपर, सिलिकन, फॉलिक एसिड, पोटैशियम, आयरन, बीटा कैरोटीन मौजूद होता है।

बादाम दूध पीने के ये फायदे जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को बादाम दूध पीने से।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *