Education

Xiaomi ने अपने मशहूर मोबाइल Xiaomi Redmi Note 7 को अंतरिक्ष की यात्रा पे भेजा-

Redmi note 7 in space….इंसान के अंतरिक्ष में जाने की खबर तो आपने कई बार सुनी ही होगी लेकिन क्या कभी आपने मोबाइल के अंतरिक्ष में जाने की खबर सुनी है ? आज के दौर में स्मार्टफोन जगत में तो मनो जैसे एक जंग सी छिड़ी हुए है। हालत यहाँ तक पहुंच गए हैं की अब मोबाइल निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन को अंतरिक्ष में भेजने से भी पीछे नहीं हट रही। ऐसा ही कुछ जरा हटके कारनामा कर दिखाया है चाइना का एप्पल कहे जाने वाली चाइनीज कम्पनी xiomi ने। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने हाल ही में चाइनीज कम्पनी xiomi ने अपने मशहूर मोबाइल Xiaomi Redmi Note 7 को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेज दीया।

 Redmi Note 7
courtesy google

आपको बता दें की Xiaomi ने हाल ही में रेडमी नोट 7 को चाइना और ग्लोबल मार्किट में लांच किया था। और Xiaomi ने अपने इस स्मार्टफोन के चाइनीज वर्जन में 48+5 MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जबकि इसके विपरीत ग्लोबल वर्जन मई 12+2 MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया है। और अपने अंतरिक्ष टेस्ट के लिए Xiaomi ने रेडमी नोट के जिस वर्जन को चुना वो Xiaomi Redmi Note का चाइनीज वर्जन था।

रेडमी नोट 7
courtesy weibo

Xiaomi के CEO Lei jun ने अपने वीबो अकाउंट पर इस पुरे वाकया का वीडियो भी पोस्ट किया है और अपने Redmi Note 7 को “Little King Kong ” कि उपाधि से सम्बोधित किया। अपने इस अंतरिक्ष टेस्ट के दौरान Xiaomi रेडमी नोट 7 को हाइड्रोजन एयर बलून कि मदद से पृथ्वी से तकरीबन 31000 मीटर की दुरी तक तक भेजा और फिर इसे सही सलामत वापस धरती पर लेंड भी करवा के दिखाया। अपने इस अनोखे अंतरिक्ष सफर के दौरान Xiaomi Redmi Note 7 ने अंतरिक्ष से धरती कि कई सारी तस्वीरें भी अपने 48+5 MP वाले ड्यूल रियर कैमरा सेटअप की मदद से कैप्चर की। इन सभी तस्वीरों को Xiaomi ने Twitter के माध्यम से सोशियल मिडीया पर शेयर भी किया है।

Realme CEO और REDMI INDIA CEO की ट्विटर पर छिड़ी जंग।

Xiaomi Redmi
courtesy twitter
 दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें. 

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *