Health

FSSAI ने बताए इम्युनिटी मजबूत करने के टिप्स, देखे कौन से खाद्य पदार्थ हैं शामिल।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में अगर आपके पास मौजूदा समय में कोई वैक्सीन उपलब्ध है, तो वह है आपकी इम्युनिटी। कोरोना वायरस से प्रसार के शुरुआती दौर से ही एक्सपर्ट्स इम्युनिटी को मजबूत बनाने की बात पर जोर देते हुए आए हैं। दरअसल इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा आता है। देखा गया है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को किसी भी प्रकार के संक्रमण से अधिक खतरा रहता है। इस समय देश में कोरोना के साथ मानसून का मौसम भी चल रहा है। इस मौसम में कई तरह के वायरल फ्लू और संक्रमण हो जाने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी कदम है। हाल ही में FSSAI ने इम्युनिटी मजबूत करने के कुछ टिप्स शेयर किये हैं। अपने इन टिप्स में FSSAI ने ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी है जो आपकी इम्युनिटी मजबूत करने का कार्य करेंगे।

FSSAI इम्युनिटी मजबूत करने
courtesy google

Contents

FSSAI ने बताए इम्युनिटी मजबूत करने के टिप्स – FSSAI tips to strengthen immunity

संतरा –

इम्युनिटी मजबूत करने के FSSAI के मुताबिक संतरे का सेवन करें। इसमें मौजूद लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होता है। साथ ही यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इम्युनिटी मजबूत करने में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का अहम रोल होता है। इसके अलावा संतरे में फाइबर और अन्य खनिज पदार्थ जिनमे फोलेट, थायमिन और पोटेशियम आदि शामिल हैं, पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

पपीता –

FSSAI के मुताबिक पपीता भी इम्युनिटी मजबूत करने वाला फल है। इसके अलावा पपीते में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। पपीता का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने का कार्य करता है। यह पेट संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। इसका सेवन कब्ज की समस्या दूर करने और मल त्यागने में आसानी प्रदान करता है। इसके अलावा पपीता पेट की सूजन और पेट खराब होने जैसे पाचन विकार से संबंधित समस्याओं को दूर करता है।

शिमला मिर्च –

इम्युनिटी मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों की लिस्ट में FSSAI ने शिमला मिर्च को भी शामिल किया है। शिमला मिर्च में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, विटामिन ए, फोलेट, फाइबर, पोटेशियम जैसे कई अन्य खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। इसके ऊपर हुई स्टडी बताती हैं कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आंखों की अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। बता दें कि विटामिन सी आंतों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

अमरूद –

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए अमरूद का सेवन भी फायदेमंद होता है। यह फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी का भंडार होता है। ये सभी तत्व इम्युनिटी मजबूत करने में अहम रोल निभाते हैं। रिसर्च के मुताबिक अमरूद ब्लड शुगर लेवल में सुधार लाने का कार्य करता है। साथ ही यह एक हेल्दी हृदय के लिए भी इसका सेवन करना बहुत फायेमंद सबित होता है। यदि आपको शरीर में ऐंठन और पीरियड्स के दौरान मुश्किल होती है अमरूद का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

नींबू –

FSSAI के मुताबिक नींबू का सेवन इम्यून​ सिस्टम को मजबूत करने का सबसे कारगर तरीका है। यह विटामिन सी का उच्च स्रोत माना जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में विटामिन सी अहम रोल निभाता है। इसलिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहें। नीबू की एक खासियत यह भी है कि यह बढ़ते वजन को कम करने और पाचन तंत्र को सुधारने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पेशाब की मात्रा और शरीर में पीएच लेवल को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है।

इम्युनिटी बूस्ट करने के अन्य टिप्स –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *