करीना से लेकर करिश्मा तक स्किन केयर के लिए करती हैं जापानी माचा फेस मास्क इस्तेमाल।
pinks tea - June 9, 2020 856 0 COMMENTS
क्या आप जानते हैं? स्वाथ्यवर्धक ग्रीन टी के रूप में पिए जाने वाली जापानी माचा टी आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इस जापानी माचा टी को कैमेलिया सिनेंसिस नामक पौधे की पत्तियों को छाँव में प्राकृतिक रुप से सूखा कर कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद तैयार किया जाता है। स्किन केयर के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद रहता है। यही कारण है कि करीना से लेकर करिश्मा जैसी अन्य कई बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ अपनी स्किन केयर के लिए जापानी माचा फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे की रंगत बढ़ाने वाला जापानी माचा फेस मास्क स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट का उच्च स्रोत होता है।
जापानी माचा फेस मास्क स्किन की केयर करने और त्वचा का लोच बढ़ाने का कार्य करता है। यह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। यह त्वचा को निखारने, त्वचा की चमक बढ़ाने और त्वचा को ठंढक पहुंचने का कार्य भी करता है। खासकर गर्मियों के दिनों में जापानी माचा फेस मास्क का प्रयोग करना बेहद फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्पलेक्स मौजूद होते हैं जो त्वचा कोलेजन के निर्माण को बैलेंस करते हैं। आईये जानते हैं इस माचा फेस मास्क को बनाने की विधि और इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।

Contents
जापानी माचा फेस मास्क – Matcha face mask
सामग्री –
- 1 टेबल स्पून माचा टी
- 2 चम्मच पानी
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच शहद
विधि –
- एक बॉउल में एक चम्मच माचा टी डालें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा और शहद मिलाएं।
- इसेक बाद पानी मिला कर अच्छे तरह से मिक्स कर पेस्ट बनाएं।
- आपका माचा फेस मास्क तैयार है।
वजन कम करने में कारगर है स्वास्थ्यवर्ध्क जापानी माचा चाय, क्या आपने पी ?
कैसे करें इस्तेमाल –
- माचा फेस मास्क को हल्के हाथों का प्रयोग करते हुए चेहरे और गर्दन पर लगाए।
- 10 मिनट के लिए लगे रहें दें।
- इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए।
जापनी माचा फेस मास्क इस्तेमाल करने के फायदे – Benefits of using Macha Face MASK
- त्वचा की एजिंग की समस्या दूर करता है।
- त्वचा के कैंसर से बचाता है।
- मुंहासों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
- त्वचा से दाग धब्बे हटाने का कार्य करता है।
त्वचा को निखारने और इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें जीरा फेस स्क्रब और फिर देखें कमाल।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022