Kam umar ke kaise dikhe : कम उम्र का दिखने के लिए क्या करें?
pinks tea - June 29, 2021 2031 0 COMMENTS
Kam umar ke kaise dikhe…खूबसूरत और जवाँ दिखने की चाहत हर महिला को होती है। इसके लिए महिलाएं कई प्रकार के महंगे से महंगे कॉस्टमेटिक प्रोडक्ट्स का उपयोग भी अपने चेहरे पर करती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपकी सुंदरता फीकी पड़ते लगती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि कम उम्र का दिखने के लिए क्या किया जाए? यदि आप हमेशा जवाँ दिखना चाहती हैं तो आपको चेहरे पर तरह-तरह के उत्पादों का प्रयोग करने के बजाय अच्छे और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट चार्ट को फॉलो करना चाहिए। साथ ही आपको त्वचा की देखभाल के लिए इसका अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आप कम उम्र का दिखने (Kam umar ke kaise dikhe) के लिए अपना सकती हैं। आईये जानते हैं हमेशा जवाँ दिखने के टॉप सीक्रेट के बारे में।

Contents
कम उम्र का दिखने के लिए क्या करें – Kam umar ke kaise dikhe?
Kam umar ke kaise dikhe : त्वचा को रखें साफ़ –
यदि आप वाकई में कम उम्र का दिखने की चाहत रखते हैं तो उसके लिए आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना होगा। इसके लिए त्वचा की साफ़ सफाई करना बहुत जरूरी है। दिन भर में त्वचा धूल, मिट्टी और प्रदूषण के सम्पर्क में आती है जिस कारण त्वचा डल पड़ने लगती है। इसलिए त्वचा की सफाई करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यदि आप त्वचा पर मेकअप करते हैं तो सोने से पहले उसकी सफाई जरूर करें। कभी भी मेकअप लगाकर न सोएं। साथ ही सोने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइज क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
धूप से करें बचाव –
यदि आप हमेशा कम उम्र का दिखना चाहती हैं तो हमेशा त्वचा को डाइरेक्ट सनलाइट के सम्पर्क में आने से बचाएं। सूजर से निकलने वाली किरणें त्वचा पर सीधे तौर पर प्रभाव डालती हैं। जिस कारण स्किन बर्न होना और टैनिंग की समस्या देखने को मिलती है। यदि आपका काम घर से बाहर का अधिक है तो धूप में निकलने से पहले त्वचा पर किसी अच्छे ब्रांड की सनस्क्रीम का प्रयोग जरूर करें।
खूब पानी पिएं –
क्या आप जानते हैं त्वचा को जवाँ बनाये रखने में पानी अहम भूमिका निभाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन त्वचा में ग्लो लाने का काम भी करता है। अच्छे स्वास्थ्य और दमकती त्वचा के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। सादे पानी के बजाय गुनगुने पानी को पीने की अधिक कोशिश करें। यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
Balanced Diet In Hindi : अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट लेना क्यों जरूरी है?
संतुलित आहार का सेवन –
हमेशा जवाँ दिखने के लिए खान-पान का ख़ास ध्यान रखना होता है। गलत खान-पान के कारण भी आज के समय में लोग कम उम्र में ही अपने से बड़ी उम्र का दिखने लगते हैं। इसके पीछे का कारण है ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जिनमे पोषक तत्व न के बराबर हो या फिर जो मोटापा बढ़ाने का काम करते हों। शरीर को स्वस्थ्य और जवाँ रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। अपनी डाइट में ड्राईफ्रुइट्स, ताजे फल, सब्जियां, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे अन्य खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
मॉइस्चराइजिंग –
कम उम्र का दिखने के लिए त्वचा को मॉइस्चराइज करना भी बहुत जरूरी है। बिना इसके त्वचा डल और ड्राई पड़ने लगती है। जिस कारण चेहरे की रंगत उड़ने लगती है और चेहरे पर झाइयां पड़ने लगती हैं। इसलिए त्वचा को मॉइस्चराइज जरूर करें। इसके लिए किसी अच्छे ब्रांड के मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। इसका प्रयोग रात के समय सोने से पहले नियमित रूप से करें। हालाँकि इसे लगाने से पहले त्वचा को अच्छे से धोकर साफ जरूर करें।
Summer Skin Care Tips In Hindi : गर्मियों में स्किन केयर के लिए अपनाएं ये टिप्स।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022