जन्माष्टमी में घर पर इन आसान तरीकों से तैयार करें लड्डू गोपाल के भोग की सामग्री।
pinks tea - August 10, 2020 1571 0 COMMENTS
जन्माष्टमी 2020 बस आने ही वाली है, हर साल की तरह इस साल भी धूम-धाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। हालाँकि कोरोना वायरस के चलते इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ध्यान रखा जायेगा। इस बार यानि की 2020 में जन्माष्टमी का पर्व 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा। देशभर में जन्माष्टमी की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। प्रचीन गाथाओं के अनुसार लड्डू गोपाल को मिठाइयां बहुत प्रिय थी। यही कारण है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को तरह-तरह कि मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। इस खास अवसर पर घर में मीठे पकवान तैयार किये जाते हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाया जाता है। आइए जानते हैं इस जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किन-किन तरीकों से भोग लगाकर उन्हें खुश कर सकते हैं।
Contents
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन व्यंजनों का भोग : Janmashtami prasad recipes
माखन मिश्री का भोग –
बाल कृष्ण की लीलाओं और नटखट पन की कहानी आपने भी अपने बड़े-बुजुर्गों के मुँह से अवश्य सुनी होगी। बाल कृष्ण को माखन चोर के नाम से भी जाना जाता था। माना जाता है कि लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाए बिना जन्माष्टमी का पर्व अधूरा रह जाता है। घर पर इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए थोड़ा सा दही, मिश्री और पानी। सबसे पहले ब्लेंडर में दही और पानी को डालकर कुछ देर घुमाएं और मक्खन अलग कर लें। अब इसमें थोड़ी सी मिश्री डाल कर इसे मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़े से बादाम और पिस्ता को बारीक़ काट लें और इसके ऊपर डाल दें। अब लड्डू गोपाल को भोग लगाएं।
आटे और धनिये की पंजीरी –
इसे बनाने के लिए कड़ाई को चूल्हे पर मीडियम फ्लेम में रखें। इस दौरान इसमें शुद्ध देशी घी आवश्यकतानुसार डालें। घी गर्म हो जाने के बाद इसमें थोड़े से खरबूजे के बिजों को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इन्हें एक अलग प्लेट में निकाल दें। इसके बाद ड्रायफ्रूट्स को कड़ाई में डालकर कुछ देर तक भूनें। अब इसमें आटा और धनिया पाउडर मिलाकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। आपके लड्डू गोपाल के लिए आटे और धनिये की पंजीरी बन कर तैयार हो जाएगी।
मखाना पाग –
इस जन्माष्टमी लड्डू गोपाल के लिए तैयार करें मखना पाग रेसेपी। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक कड़ाई को मीडियम फ्लेम पर चूल्हे पर रखें अब इसमें जरूरत के मुताबिक देशी घी डालें। घी के गर्म हो जाने पर इसमें मखाने डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। मखानों को प्लेट में निकालकर अलग रख लें। अब तीन तार वाली चासनी तैयार करें। ठंडा होने के बाद मखानों को इसमें डूबा दें। आपका स्वादिष्ट मखाना पाग बन कर तैयार है। आप चाहें तो परोसने के दौरान इसमें नारियल कद्दूकस कर के डाल सकते हैं।
पंचामृत –
जन्माष्टमी के पर्व पर लड्डू गोपाल के लिए तैयार करें पंचामृत। इससे बाल कृष्ण को न सिर्फ नहलाया जाता है बल्कि उनको भोग भी लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें गंगाजल, दूध, तुलसी और शहद डालें। इसके बाद इसमें किशमिश, मखाना, छुआरा और चिरोंजी जैसे अन्य मेवे डालकर अंत में थोड़ा सा घी डालें। आपका पंचामृत तैयार हो जाएगा।
घर पर तैयार करें गर्मागर्म करारी जलेबी, जानिए बनाने की विधि।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022