पिछले 24 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत, 62,062 नए COVID-19 केस।
pinks tea - August 10, 2020 515 0 COMMENTS
देश में पिछले कुछ समय से कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालत ये हो गए हैं की हर नए दिन के साथ कोरोना अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ता नजर आने लगा है। देश में कभी सर्वाधिक नए मामले सामने आते हैं तो किसी दिन सर्वाधिक मौतें होती हैं। पिछले 24 घंटे को ही देख लीजिए इस दौरान कोरोना से रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 44,386 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले 24 घंटे में 62,064 नए मामले सामने आए हैं। जिनमे से एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो देश में अब रोजाना 63 से 65 केस आना साधारण सी बात हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे में देश में 54,859 लोग कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में 15,35,743 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके हैं। लगातार हो रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ देश में रिकवरी रेट मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। यह अब बढ़कर 69.33 फीसदी हो गया है। लेकिन यहाँ सबसे परेशान करने वाली बात यह है की देश में पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार वृद्धि देखने को मिली है। यह अब बढ़कर 13.01 फीसदी हो गया है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 4,77,023 कोरोना टेस्ट हुए हैं। अब तक देश में कुल 2,45,83,558 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 6,34,945 हो गयी है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,074 हो गई है। देश में कल कोरोना से हुए रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत के साथ अब कुल मरने वालों की संख्या 44 हजार के पार पहुंच गयी है। भारत में कोरोना के सर्वाधिक मामले 6,7, 8 और 9 अगस्त को आए थे।
आत्मनिर्भर भारत मुहीम के तहत रक्षा मंत्रालय ने लगाई 101 रक्षा उत्पादों के आयात पर रोक।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022