Education

होली पर 10 लाइन निबंध : 10 lines on holi in hindi.

10 lines on holi in hindi…. प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं होली पर 10 लाइन निबंध। जैसा कि हम सभी जानते हैं बच्चों को होली खेलना बहुत पसंद होता है। होली के पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। बच्चों हम आपको यही सलाह देंगे कि होली खेलने के लिए दौरान वाटर कलर या स्प्रे कलर का प्रयोग न करें। यह आपके स्वास्थ्य और कोमल त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हमेशा आर्गेनिक रंगों से ही होली खेलें। बच्चों होली का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास में सम्पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाकर, आप में गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। बच्चों आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए होली पर 10 लाइन निबंध (10 lines on holi in hindi) किस तरह से लिखा जाना चाहिए।

होली पर 10 लाइन निबंध
Photo by Aneesh Ans on Pexels.com

होली पर 10 लाइन निबंध : 10 lines on holi in hindi.

  1. होली को रंगो का पर्व भी कहा जाता है।
  2. हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को हमारे देश भारत में होली का पर्व मनाया जाता है।
  3. होली के मुख्य पर्व से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।
  4. होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
  5. होली का पर्व 2 दिन तक चलता है, जिसमे पहला दिन होलिका दहन और दूसरा धुलेंडी के रूप में मनाया जाता है।
  6. होली मुख्यतः हिन्दू धर्म का पर्व है लेकिन इसे सभी धर्मो के लोग मिल जुल कर मानते हैं।
  7. रंग वाली होली को धुलेंडी के रूप में मनाया जाता है।
  8. होली के अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग लगते हैं और आपस में गले मिलकर होली की बधाई देते हैं।
  9. होली के अवसर पर गुजिया, पापड़ और नाना प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं।
  10. होली के शुभ अवसर पर हम सभी को हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के बजाय ऑर्गनिक रंगो का प्रयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

4 thoughts on “होली पर 10 लाइन निबंध : 10 lines on holi in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *