हथेलियों (हाथ) का रूखापन दूर करने में कारगर हैं, ये घरेलु नुस्खे।
pinks tea - February 2, 2020 1569 0 COMMENTS
सर्दियों के दिनों में अक्सर हमारी हथेलियों (हाथ) में अत्यतंत रूखापन आ जाता है और रूखापन के चलते हथेलियों (हाथ) को छूने पर ये बहुत खुरदरी (हार्ड) महशुस होती हैं। हथेलियों (हाथ) के रूखे पन के लिए मौसम काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसके अलावा भी कई अन्य कारण जैसे तेज सर्द हवाएं, सूर्य से निकलने वाली किरणे, घरेलू कार्य, किचन के कार्य, शारीरिक परिश्रम, बर्तन धोना, कपड़े धोना आदि अन्य कई छोटे-मोटे कार्य हथेलियों (हाथ) के रूखेपन का कारण बनते हैं।
हथेलियों (हाथ) का रूखापन दूर करने के लिए सबसे अहम बात है इनको हाइड्रेटेड और मॉस्चराइज बनाये रखना। इसके लिए आप अनेक तरिके अपना सकते हैं। आजकल मार्केट में अनेक प्रकार के ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो हथेलियों (हाथ) के रूखापन को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन यहाँ हम चर्चा करंगे घर पर स्वनिर्मित ऐसे उत्पादों की जो आपके हथेलियों (हाथ) के रूखापन को बड़ी आसनी से चुटकियों में दूर कर देंगे।

courtesy google
Contents
हथेलियों (हाथ) के रूखेपन को दूर करने में कारगर घरेलु नुस्खे – home remedies for dry hands
मलाई –
हथेलियों के रूखेपन को दूर करने का सबसे आसान और बेहतरीन घरेलु नुस्खा है आपके किचन में मौजूद दूध, लेकिन इसके लिए आपको दूध का प्रयोग नहीं करना। इसके लिए आपको चाहिए दूध में जमने वाली ताजी गाढ़ी मलाई। यह बहुत ही अच्छे मॉश्चराइजर का काम करती है और स्किन को नम और मुलायम बनाती है। इसके लिए दूध को उबालें उसमें मलाई जमने दें अब इस मलाई को दूध से अलग कर किसी कटोरी में रख लें और फिर इससे अपने हाथों की मालिस करें, 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें।
नींबू का रस –
हाथों का रूखापन दूर करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग भी लाभदायक रहता है। इसमें सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की टोनिंग करता है। इसका प्रयोग स्किन के लिए नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह कार्य करता है। इसका प्रयोग करने के कई तरिके होते हैं।
* 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल लीजिये इसमें नीबू का रस डाल कर मिक्स कर लें और इसे अपनी हथेलियों पर लगा लें।
* एक कटोरी में नीबू का रस लें और इसमें एक टेबल स्पून शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इस मिश्रण का पेस्ट बना कर तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी रूखी हथेलियों पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
इन घेरलू नुस्खों को अपनाकर आप भी कहें नेल फंगस को बॉय बॉय।
* अधिकतर महिलाओं के हाथों के रूखेपन के पीछे का कारण होता है साबुन, सर्फ का अत्यधिक यूज करना। साबुन, सर्फ में मौजूद कैमिकल हाथों की सॉफ्टनेस खत्म कर देता है और इनको रुखा बना देता है। ऐसे में हाथों को फिर से कोमल बनाने के लिए 2 टेबल स्पून नींबू का रस लें, इसमें 1 टेबल स्पून ग्लिसरीन और 1 कप गर्म दूध को मिलाएं और दिन में दो बार हाथों में लगाएं।
टमाटर –
हाथों का रूखापन दूर करने के लिए आप अपने किचन में मौजूद टमाटर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह नेचुरल एक्सफोलिएंट होता है। इसका प्रयोग करने के लिए मिक्सी कि मदद से इसका रस निकाल लें और इसमें बराबर मात्रा में ग्लिसरीन मिलाये और इसे अपनी हथेलियों पर लगा कर 5 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से हाथ धो लें।
घर पर बनाएं स्क्रब –
हथेलियों (हाथ) का रूखापन दूर करने के लिए आप होम मेड स्क्रब का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, इसके लिए आपको चाहिए 1 टेबल स्पून ओटमील, थोड़ा सा ग्लिसरीन और ऑलिव ऑयल। इन सभी को एक कटोरी में डाल कर मिक्स कर लें और अपने हाथों में लगा लें। कम से कम 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर पानी से हाथ धो लें।
सर्दियों में ऐसे करें स्किन केयर, ड्राई स्किन भी बन जाएगी कोमल।
कॉफी और अंगूर के बीज का तेल –
हथेलियों (हाथ) का रूखापन दूर करने के लिए कॉफी और अंगूर के बीज का तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 टेबल स्पून कॉफी पाउडर में 1 टेबल स्पून ग्रेपसीड ऑयल मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने हाथों में लगा लें। कम से कम 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर पानी से हाथ धो लें।
सी साल्ट और जोजोबा ऑयल –
हाथों का रूखापन दूर करने के लिए सी साल्ट और जोजोबा ऑयल का प्रयोग भी फायदेमंद रहता है। इसका प्रयोग करने के लिए आधे कप सी साल्ट में एक चौथाई कप जोजोबा ऑयल को मिक्स करें। फिर इसे अपनी हथेलियों पर लगा कर आधा घंटे तक इंतजार करें। समय पूरा हो जाने पर गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर हाथ धो लें।
क्या आपके भी होंठ लगें हैं फटने? आज ही अपनाएं इन घरेलू टिप्स को।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022