Lifestyle

शादी के बाद ससुराल में हर नई नवेली दुल्हन को करना पड़ता है इन बातों का सामना।

अक्सर शादी के बाद ससुराल जाने के लिए नई नवेली बहू जितनी एक्साइटेड होती हैं, उस से कहीं अधिक नर्वस शादी के बाद ससुराल में पहला कदम पड़ने के बाद होती हैं। नई नवेली बहू के साथ ऐसा होना भी लाजमी है, आँखिर नई नवेली बहु से घरके हर सदस्य कि बहुत उम्मीदें बंधी होती है। ऐसे में अगर आप इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाती तो समझिये रायता फैल जाता है। यही कारण है कि ससुराल और नए घर में प्रवेश करते समय लड़कियों के मन में तरह तरह के अनेक सवाल उठते हैं। जैसे कि उनके काम को लेकर घर वाले क्या बोलेंगे।
उनकी आदते घर वालों को पंसद आएँगी या नहीं या फिर घर वालों के हिसाब से वो खुद को एडजस्ट कर पायेगीं या नहीं। घर वाले उनके कपड़ों को लेकर कुछ बोलेंगे तो नहीं, उनका बनाया खाना घर वालों को पसंद आएगा नहीं। ऐसे ही अनेक कई अन्य सवाल शादी के बाद ससुराल में प्रवेश करते समय हर लड़की के मन में जरूर आते हैं। अगर आपकी भी होने वाली है हाल फिलहाल में शादी तो जानिए ससुराल जाने के बाद किन किन बातों का सामना करना पड़ सकता है।

नई नवेली शादी
courtesy google

Contents

शादी के बाद हर नई नवेली दुल्हन को करना पड़ता है इन बातों का सामना – Every new bride has to face these things

मन में होती है घबराहट –

ससुराल में पहला कदम रखने के बाद लड़कियों में घबराहट होना बेहद लाजमी बात है, किसी को अधिक होती है तो किसी को कम। इस दौरान लड़कियों के माइंड में अनेक तरह के सवाल भी चलते हैं। नई नेवेली दुल्हन को इस बात की चिंता सताए जाती है कि कहीं उसका व्यवाहर घर वालों को पसंद नहीं आया तो क्या होगा। इसी प्रकार की अनेक बातें जैसे कि उनके बोलने का तरिके से किसी को बुरा ना लग जाये, उनके काम को लेकर घर वाले क्या बोलेंगे, उनकी आदते घर वालों को पंसद आएँगी या नहीं या फिर घर वालों के हिसाब से वो खुद को एडजस्ट कर पायेगीं या नहीं, घर वाले उनके कपड़ों को लेकर कुछ बोलेंगे तो नहीं और उनका बनाया खाना घर वालों को पसंद आएगा नहीं ऐसे अन्य कई सवालों को लेकर मन में घबराहट बनी रहती है। हालाँकि समय बीतने के साथ साथ यह दूर हो जाती है।

किचन का पहला एक्सपीरिएंस –

भले ही आप अपने घर में खाना बनाने कि एक्सपर्ट हो लेकिन ससुराल में पहली बार खाना बनाते समय हर लड़की के मन में ये सवाल जरूर आता है कि अगर उनका बनाया खाना किसी को पसंद नहीं आया तो सब क्या सोचेंगे। ऐसे में लड़कियां नर्वस हो जाती हैं और कुकिंग के दौरान सारा ध्यान इस बात पर लगाती हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ ना हो जाये।

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?

बड़े बुजर्गों सहित सबका मान सम्मान करना –

शादी के बाद लड़कियों को इस स्थिति का भी समाना करना पड़ता है। आप भले ही अपने घर में बहुत अदब से बात नहीं करती हों, या रोज अपने पड़ोसियों का पैर छूकर आशीर्वाद नहीं लेती हों लेकिन शादी के बात हर कोई नई नवेली दुल्हन को देखने घर पर आता है और उम्मीद रखता है कि वो उसके चरण स्पर्स करे, उस से अदब से बात करे और उसे अपने हाथों से गर्मागर्म चाय बनाकर पिलाये।

खुल कर अपनी बातें ना रखना –

किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए शादी के बाद ये सबसे बड़ी समस्या होती है। घर के सभी सदस्यों से मेल जोले बनाने में उन्हें थोड़ा समय लगता है। इस दौरान उनके मन में ये सवाल भी आता है कि कहीं वो जरूरत से ज्यादा ना बोल जाएँ या फिर बोलते बोलते कोई इसी बात मुँह से ना निकल जाये जिससे कोई अगला व्यतक्ति मुँह फुला कर बैठ जाये। यही कारण हैं कि शादी के बात शुरुवाती दिनों में लड़कियॉं खुल कर अपनी बातें रखने से हिचकिचाती हैं।

शादी, पार्टी के खाने से कहीं पड़ न जायें बीमार, रखें इन बातों का ध्यान।

घर के माहौल के अनुसार खुद को ढालना –

भले ही आप अपने घर में बेहद आराम से रहती हों आपके सोने और उठने का कोई निश्चित समय ना हो और आपको कोई काम करना पसंद नहीं हो। लेकिन ससुराल आने के बाद चीजें बदल जाती हैं हर कोई आपसे उम्मीद लगाए रहता है कि सुबह की शुरुवात बहु के हाथों से बनी चाय से हो और रात का डिन्नर भी बहुत के हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजन के साथ समाप्त हो। हो सकता है आपको इन सब की आदत ना हो और आपको काफी असहज फील हो, ऐसे में घर के माहौल के अनुसार खुद को ढालने में समय लगता है।

कुछ खराब आदतें –

अपने घर में भले ही आप पापा की पारी बनके रहती हो और आपकी ऐसी आदतें हो कि घर का कोई काम नहीं करना यहाँ तक कि खाने के बाद बर्तन तक अपनी टेबल से ना उठाना या फिर कोई अन्य आदत जैसे कि दिन भर मोबाइल में लगे रहना टीवी देखते हुए खाना खाना, सोफे में लेट जाना आदि। लेकिन ससुराल जाकर आपको ये सब आदते त्यागनी पड़ती हैं।

शादी के लिए परफेक्ट ब्राइडल लहंगा खरीदते समय, इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

अनकंफर्टेबल सिचुएशन –

ये सिचुएशन कभी भी किसी के साथ भी हो सकती हैं लेकिन अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं और ऐसी कोई सिचुएशन जैसे कि डीनर करते हुए डकार आ जाना, या फिर सब लोग बैठे हो और आपको गैस पास करनी हो, ऐसी स्थिति आपको थोड़ा असहज फील करवा सकती है।

दो से तीन –

शादी के बाद घर वालों से लेकर रिस्तेदार और पड़ोसी तक, सब कि यही उम्मीद रहती है कि आप दो से तीन हो जाएँ। ऐसे में हो सकता है कई बार घर वाले या अन्य कोई मजाक में ही आपसे इस बात का जिक्र छेड़ दे तो आप असहज फील करने लगती हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *