क्या आपके भी होंठ लगें हैं फटने? आज ही अपनाएं इन घरेलू टिप्स को।
pinks tea - November 20, 2019 1417 0 COMMENTS
हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने वाले होंठ अगर फटने लगे तो चेहरे की रौनक गयाब होने लगती है। सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं, ऐसा अक्सर इन दिनों चलने वाली सर्द हवाओं के कारण होता है ये हवाएं हमारी त्वचा और होंठ को रुखा बना देती हैं जिस कारण त्वचा और होंठ फटने लगते हैं, इस लिए सर्दियों के दिनों में हमे अपनी त्वचा और होंठ की खास देखभाल करनी पड़ती है।
आज के समय में बाजार में रूखे और फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए अनेक प्रकार की क्रीम भी आसनी से उपलब्ध हो जाती हैं लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करंगे बिना किसी बाजारी प्रोडक्ट्स का उपोयग किये, कैसे हम आसान घरेलु टिप्स को अपनाकर अपने होंठों को फटने से बचा सकते हैं।

courtesy google
Contents
होंठों को फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स –
फटते होंठों के लिए नारियल तेल –
नारियल के तेल को रोज रात में सोने से पहले होंठों में अवश्य लगाएं ये होंठ को कोमल बनता है और फटने से भी बचता है। सर्दियों में नारियल तेल सिर्फ होठों पर ही नहीं बल्कि अपनी त्वचा पर भी लगाएं।
फटते होंठों के लिए सरसों का तेल –
सिर्फ घर की किचन ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी सरसों का तेल लाभदायक होता है रोजाना सोने से पहले अपनी नाभि में सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने की समस्या से निजाद मिलता है साथ ही स्किन भी ग्लो करती है।
फटते होंठों के लिए ऑलिव ऑयल –
थोड़े से ऑलिव ऑयल को पेट्रोलियम जैली के साथ मिक्स कर होठों पर लगाने से भी होंठों का फटना बंद हो जाता है ।
करें शहद का इस्तेमाल –
कई स्वास्थ्यवर्ध्क गुणों से भरपूर शहद का प्रयोग भी होंठों को फटने से बचाने के लिए किया जा सकता है। थोड़ा सा शहद ले कर होंठों में लगा दें और 15 मिनट तक लगे रहने दें, इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें, इसके आलावा शहद में ग्लिसरीन मिला कर भी होंठों में लगाया जा सकता है।
होंठ काले होने पर क्या करना चाहिये पढ़े रिपोर्ट
मलाई का प्रयोग –
फटते होंठों को फिर से चमकदार और कोमल बनाने के लिए आप अपने होंठो पर मलाई लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर हल्के गर्म पानी से होंठ साफ कर लें, इसके आलावा मलाई में हल्दी पावडर मिला कर लगाने से भी फटते होंठों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
गुलाब की पंखुड़ी से –
इसके लिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियां लीजिये और उनको कुछ देर पानी में भीगा कर इनका पेस्ट बना लें और इसे अपने होंठों पर लगा लें इससे न केवल आपके होंठ फटने से बचेंगे बल्कि आपके होंठों पर फिर से एक नई चमक और ताजगी आ जाएगी।
खूब पानी पियें –
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होंठ ना फटें तो अधिक से अधिक मात्रा में पानी अवश्य पियें। एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पियें आपके होंठों के साथ साथ आप भी सव्स्थ्य रहेंगे।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022