Relationship

दिल टूट गया है? घबराईये नहीं! जानिए क्या करें दिल टूट जाने पर(Dil tutne par kya kare).

Dil tutne par kya kare…जिंदगी में चाहे कोई भी हो, हर किसी का कभी न कभी दिल जरूर टूटता है। दिल टूटने का दर्द वही समझ सकता है जिसका दिल कभी टुटा हो। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि कोई भी रिश्ता तब तक स्थायी नहीं होता जब तक की उसे एक बेहतर सामंजस्य और तालमेल से जोड़कर न रखा जाए फिर चाहे बात गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड या पति, पत्नी के मामले की ही क्यों न हो। आज के समय में किसी के प्यार में पड़ना जितना आसान है, उतना ही आसान बाद में दिल टूट जाना भी है। हालत तो यहाँ तक बढ़ जाते हैं कि दिल टूटने के बाद कुछ लोग खुद को संभाल तक नहीं पाते और कुछ गलत राह पकड़ लेते हैं, तो कुछ खुद को चोट पहुंचाने में भी पीछे नहीं रहते। लेकिन इन सब से दिल का तो दर्द कम नहीं होता है उल्टा खुद को नुकसान ज्यादा होता है। आईये जानते है क्या करें दिल टूटने पर (Dil tutne par kya kare) और कैसे इस दौरान खुद को संभालें।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

Contents

Dil tutne par kya kare  – दिल टूट जाने पर क्या करें ?

Dil tutne par kya kare : अपनी दिनचर्या सामान्य रखें –

अक्सर देखा गया है कि दिल टूट जाने पर लोग खुद को घर या कमरे में बंद कर लेते हैं और किसी से बात नहीं करना चाहते, ऐसा करने से दिल का दर्द खत्म होने की बजाय और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें की आप अपनी रूटीन या दिनचर्या को सामान्य रखें, घर से बाहर निकलें घूमने जाएँ और दिनचर्या के सभी काम समय पर करें। इसका एक आसान तरीका यह भी हैं की आप उन सभी कामों की लिस्ट बना लें जो आपको पूरे दिन करने हों। ऐसा करने से आप खुद को व्यस्त रखेंगे और आपका दिमाग मनोवैज्ञानिक रूप से उसकी याद को कम करने लगेगा।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

Dil tutne par kya kare : करें खुद पर भरोसा –

दिल टूट जाने पर दिमाग में नकारात्मक भावना आना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन आपको इससे भागना नहीं है बल्कि खुद पर विश्वास बनायें रखना है और यह सोच कर आगे बढ़ जाना है की जीवन में कुछ घटनाएं अच्छे के लिए ही घटित होती हैं। अपने आप को ये समझाएं की दिल टूटा है तो क्या हुआ, ये भी मेरे जीवन का अनुभव था और इसकी वजह से मैं जीवन में पीछे नहीं हटूंगा। ऐसा विश्वास अपने मन में जगाने से आपके जीवन में चीजें अपने आप बेहतर होने लगेंगी और आप अपने पुराने अतीत को छोड़कर आगे बढ़ जाएंगे। इसलिए दिल टूट जाने पर एनर्जेटिक होना और खुद पर भरोसा बनाये रखना बेहद जरूरी है।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

म्यूजिक सुन कर भी भुलाया जा सकता है दर्द –

विशेषज्ञों का हमेशा से यह मानना रहा है कि दिल टूट जाने पर म्यूजिक हर तरह के दुखों से बाहर निकलने की शक्ति प्रदान करता है। यदि आपका दिल टूटा है और आप इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं तो म्यूजिक सुनें। लेकिन एक बात का आपको ज़रूर ध्यान रखना है सॉन्ग दुखभरा न हो। आप चाहें तो शास्त्रीय, रॉक, हिप हॉप या रैप सॉन्ग सुनें। यह आपके मस्तिष्क के अच्छी मेडिटेशन का काम करता है।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

लड़की पटाने का तरीका (Ladki patane ke tarike) – How to impress a girl in hindi.

सबसे आसान और अच्छा उपाय है कि ये सोचें दुनिया में दिल सिर्फ आपका ही नहीं टुटा है –

अक्सर देखा गया है की दिल टूट जाने पर वह व्यक्ति सबसे पहले यही सोचता है कि दुनिया में एक मात्र वही ऐसा अभागा है जिसका बार-बार दिल टूट जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, मनोचिकित्सकों का कहना है कि टूटे दिल वाले व्यक्ति को कभी भी खुद को अकेला नहीं मानना चाहिए। उनको इंटरनेट पे ऐसे लोगों की कहानी पढ़नी चाहिए जिन्होंने दिल टूट जाने पर अपनी लाइफस्टाइल को ही बदल डाला। ऐसे लोगों की बातों को सुनकर आपको शक्ति मिलेगी और आपको यह एहसास होने लगेगा की दिल टूटना जीवन का एक हिस्सा मात्र है।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

दिल टूट जाने पर सोशल मीडिया पर करें अपने पार्टनर को ब्लॉक –


ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है की दिल टूट जाने पर या ब्रेकअप होने पर आप अपने एक्स को फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चेक करते हैं और उसके सभी अपडेट्स या कमेंट्स पर भी नजर रखते हैं। जिससे आपके मन में नकारात्मक विचार ,संदेह और गुस्सा उत्पन्न होता है। ऐसा करने से दिल का दर्द कम होने की बजाय बढ़ता ही जाता है। इसलिए जब भी कभी दिल टूट जाए तो सबसे पहले सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मौजूद अपने पार्टनर को ब्लॉक कर दीजिए। यदि आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो अपने टूटे दिल का इलाज आप खुद ही कर सकते हैं।

दिल टूट जाने पर
courtesy google

Dil tutne par kya kare : बनाइये अपनी एक नई दुनिया –

देखा गया है दिल टूटने पर लोग दुनिया और समाज से अलग-थलग पड़ जाते हैं और अपनी ही दुनिया मे गुम रहने लगते हैं। आपको बता दे ऐसा करना आप के लिए बहुत खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसा करने से आप उसकी यादों में पागल होते चले जाएंगे और इससे कभी उबर नहीं पाएंगे। इसलिए जरूरी है की दिल टूटे तो देवदास न बन कर अपनी दुनिया में नए लोगों को शामिल करें, नए दोस्त बनाएं और अपना दायरा बढ़ाएं। ऐसा करने से आपको नए लोगों से मिलने और उनके बारे में को जानने का मौका मिलेगा और पुराने प्यार को भुलाने में मदद मिलेगी।

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *