लड़की पटाने का तरीका (Ladki patane ke tarike) – How to impress a girl in hindi.
pinks tea - February 19, 2021 1402 0 COMMENTS
Ladki patane ke tarike…दुनिया में हर किसी को कभी न कभी किसी व्यक्ति से प्यार जरूर होता है। प्यार एक ऐसा अहसास है जो लोगों की जिंदगी बदल देता है। जिन लोगों को जीवन में सही समय पर सच्चा प्यार मिल जाता है वो लोग अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। आज के समय की बात करें तो यदि आपने सच्चा प्यार ढूढ़ लिया है तो वाकई आप किस्मत के बहुत धनी हैं, क्योंकि आज के समय में प्यार की राह में धोखे अधिक भरे हुए हैं। आज के इस मॉडर्न समय में भी ऐसे कई लड़के हैं जिनकी पर्सनालिटी बहुत अच्छी होने के बावजूद भी वो भी अभी तक सिंगल हैं और इंटरेनट पर लड़की पटाने का तरीका (How to impress a girl in hindi) ढूंढ रहे हैं। हालांकि लड़की को पटाना यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन अपने देश की बात करें तो आम बोल चाल की भाषा में लड़कों के बीच इम्प्रेस वर्ल्ड की जगह पटाना शब्द बोलने का प्रचलन बेहद लोकप्रिय है। यही कारण कि सिंगल लड़के इंटरनेट पर लड़की को इम्प्रेस करने के तरीके (How to impress a girl in hindi) की जगह लड़की पटाने का तरीका ढूंढते रहते हैं। आज का यह आर्टिकल ऐसे ही सिंगल लड़कों को समर्पित है जो ये जानना चाहते हैं, लड़की पटाने का मंत्र (Ladki patane ka mantra) क्या है? लड़की पटाने का तरीका (Ladki patane ka tarika) क्या है?

Contents
- 1 लड़की पटाने का तरीका (Ladki patane ke tarike) – How to impress a girl in hindi
- 1.1 Ladki patane ke tarike : जानें अपनी पसंद –
- 1.2 Ladki patane ke tarike : सेल्फ कॉन्फिडेंस भी है जरूरी –
- 1.3 लड़की पटाने का तरीका है तारीफ –
- 1.4 लड़की पटाने का तरीका है टेक्स्ट मैसेजिंग –
- 1.5 Ladki patane ke tarike : अपने अंदर के सेंस ऑफ ह्यूमर को जगाएं –
- 1.6 लड़की पटाने का तरीका है केयरिंग –
- 1.7 Ladki patane ka mantra : सच बोलने वाले बनें –
- 1.8 Ladki patane ka mantra : लड़की को दे पूरा समय –
लड़की पटाने का तरीका (Ladki patane ke tarike) – How to impress a girl in hindi
Ladki patane ke tarike : जानें अपनी पसंद –
अक्सर जो लोग लम्बे समय से सिंगल होते हैं या जिनको लड़कियों से हमेशा नकारात्मक रिस्पॉन्स मिलता है। उन्हें सबसे पहले अपने आप को समय देकर खुद को समझना होगा। कहने का मतलब है सबसे पहले आप खुद से ये सवाल करें कि आप जिस ड्रीम गर्ल के सपने देखते हैं आपने अपने मन में उसकी क्या छवि बनाई है। इसमें उसका नेचर, लुक्स और अन्य सभी आदतों को शामिल करें। अपने किसी फ्रैंड या किसी भी लड़की को देखकर उसे इम्प्रेस करने की न सोचें। अक्सर लोग अपने दोस्त या अन्य किसी दूसरे की गर्लफ्रैंड को देखकर अपने लिए भी वैसी ही लड़की ढूढ़ने लग जाते हैं जो कि बिलकुल गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह उसकी पसंद है आपकी नहीं। इसलिए सबसे पहले खुद को पहचाने, अपनी पसंद को पहचानें और भेड़ चाल में न चलें।
Ladki patane ke tarike : सेल्फ कॉन्फिडेंस भी है जरूरी –
यदि आप अभी तक सिंगल है या हर बार आपका प्रोपजल ठुकरा दिया जा रहा है तो कहीं न कहीं ये इस बात को दर्शाता है कि आप में आत्मविश्वास कि कमी है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो उनसे बात करने में शर्माएं नहीं जो खुद सामने से प्रपोज करने की हिम्मत रखें और उनसे बात करने में घबराएं नहीं। यदि आप लड़की से फेस टू फेस आँखों में आँखें डाल कर बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं तो इसका मतलब है आप में आत्मविश्वास की कमी है।
आखिर क्यों जरुरी होती है एक अच्छे हेल्दी रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग।
लड़की पटाने का तरीका है तारीफ –
हर लड़की चाहती है कि वह सुंदर और सबसे अलग दिखे। इसके साथ-साथ उन्हें अपनी तारीफ सुन्ना भी बेहद पसंद होता है। इसलिए जब भी मौका मिले अपने क्रश की तारीफ करने से पीछे न हटें। यहाँ इस बात का ध्यान रखें की दिन-रात, सोते-जागते लम्बे-लम्बे तारीफ के पुल न बांधे। इससे सामने वाले के मन को यह अहसास होने लगता है की ये सिर्फ बटरिंग कर रहा है तारीफ नहीं। ध्यान रखें तारीफ करने का मतलब सिर्फ खूबसूरती की तारीफ करना नहीं होता आपको उनके नेचर को समझ कर उसकी भी तारीफ करनी चाहिए।
लड़की पटाने का तरीका है टेक्स्ट मैसेजिंग –
यदि आपके क्रश ने आपको अपना नंबर दे दिया हो या फिर आप दोनों के पास पहले से एक दूसरे का नंबर हो तो आपको वट्स ऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसी मैसेजिंग ऐप का सहारा लेकर उनसे मैसेज में बात जरूर करनी चाहिए। यदि वह आपसे बातचीत में इंट्रेस्ट लेती है तो बातचीत को आगे बढ़ाते रहें। लेकिन यदि वह आपके मैसेज को इग्नोर कर रही है तो लगातार मैसेज कर परेशान न करें। ऐसा करने से सामने वाला इरिटेट होकर आपको ब्लॉक भी कर सकता है। अगर आपके लड़की का नंबर मौजूद नहीं है तो इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी अन्य सोशल नेटवर्किंग के जरिए भी आप बातचीत की पहल कर सकते हैं।
पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं
Ladki patane ke tarike : अपने अंदर के सेंस ऑफ ह्यूमर को जगाएं –
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। इसलिए अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के स्तर में सुधार लाएं। ऐसे लड़के बने जिनके साथ घंटों बात करने पर भी लड़की बोर न हो। जिसकी बातें सुनने में लड़की इंट्रेस्ट ले। साथ ही जो अपनी बातों से बीच-बीच में उन्हें हसाते रहे। बोरींग और बहुत कम बोलने वाले लड़कों की जगह लड़कियाँ एक अच्छे हस-मुख स्वभाव वाले लड़के को अधिक पसंद करती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर लड़की पटाने का मंत्र (Ladki patane ka mantra) भी है।
लड़की पटाने का तरीका है केयरिंग –
हर कोई लड़की चाहती है उसका पार्टनर उसकी केयर करने वाले हो साथ ही हर सुख-दुःख में उसका साथ निभाने वाला हो। इसलिए अपने एट्टीट्यूड को साइड में रखकर लड़कियों की केयरिंग करने वाला लड़का बनें। अपने क्रश की छोटी से छोटी परेशानी का हल, बड़ी आसानी से हस्ते-हस्ते निकालना सीखें। उसकी हर समस्या को दूर करने वाले बनें। साथ ही ऐसा लड़का बनें जिसके साथ उन्हें अपनापन फील हो और जिसके साथ वह अपनी हर बात शेयर कर सके।
शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?
Ladki patane ka mantra : सच बोलने वाले बनें –
कई लड़कों की आदत होती है कि लम्बी-लम्बी बातें छोड़ कर लड़कियों को अपने बहकावे में लेकर इंप्रेस करने की, बता दें कि लड़की पटाने का यह तरीका (Ladki patane ke tarike) फ्लर्ट और झूठ की नीव पर बना रिश्ता कहलाएगा जो की लम्बे समय तक नहीं चलने वाला। अपने एक झूठ को छुपाने के लिए आपको कई सारे झूठ बोलने पड़ सकते हैं। जिनका एक न एक दिन पर्दाफ़ाश हो जाना है और फिर पछताने के अलावा आपके हाथ कुछ नहीं आना।
Ladki patane ka mantra : लड़की को दे पूरा समय –
लड़की पटाने के लिए जरूरी है कि आप उसे अपना पूरा समय दें। दिन-रात जब भी वो आपसे बात करना चाहे उससे बात करें। जब कभी वो आपको मिलने या अन्य किसी कार्य को करने के लिए बुलाए तो उसके पास समय से पहुंचने की कोशिश करें। कुछ लड़कों की आदत होती है कि जैसे ही उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती है वो लापरवाह हो जाते हैं और पहले की तरह अपने काम और यार-दोस्तों के बीच अत्यंत व्यस्त रहते है। ऐसा रिश्ता अधिक दिन तक नहीं टिकता।
वन साइडेड लव (एक तरफा प्यार) में क्या करें ?
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022