एक बार फिर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75,760 नए मामले।
pinks tea - August 27, 2020 37 0 COMMENTS
कोरोना का आतंक देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यह अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाने लगा है। ऐसा ही कुछ हमारे देश भारत में पिछले 24 घंटे में देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने एक बार फिर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक 75,760 नए मामलों के साथ एक दिन में सबसे ज्यादा नए मरीज आने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीँ इस दौरान देश में कोरोना से 1,023 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,10,234 के पार पहुंच गई है। जिसमें से अब तक 60,472 लोगों को कोरोना वायरस के चलते अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है। वहीं कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो उनकी संख्या अब बढ़कर 7,25,991 हो गई है।
वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश 56,013 मरीज कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में अब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 25,23,771 पर पहुंच गई है। इसके अलावा देश में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में भी उछाल देखने को मिला है यह अब बढ़कर 76.24 फीसदी पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9,24,998 टेस्ट किए गए गए। अब तक देश में लगभग 3.86 करोड़ टेस्ट किये जा चुके हैं।
देश में कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र इसमें अभी भी नंबर एक पर बना हुआ है। अकेले महाराष्ट्र में अब तक रिकॉर्ड 7,18,711 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यहाँ वायरस के चलते अब तक 23,089 लोगों को अपनी जाएं से हाथ गवाना पड़ा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 14,888 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान लोगों 295 को अपनी जान से भी हाथ गंवाना पड़ा।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु अभी भी दूसरा ऐसा राज्य बना हुआ है जहाँ कोरोना का आतंक लगातार जारी है। यहाँ अब तक कोरोना के 3,97,261 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक यहाँ 6,839 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहाँ कोरोना के 5,958 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 118 लोगों की मौत भी हुई है।
आंध्रप्रेश की बात करें तो यह भारत का तीसरा ऐसा राज्य बन चुका है जहां अब तक कोरोना के 382,469 मामले सामने आ चुके हैं। यहाँ अब तक 3,541 लोगों की वायरस से मौत हुई है। पिछले 24 घटे में यहाँ रिकॉर्ड 10,830 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 81 लोगों की मौत हुई है।
वहीं विश्वस्तर की बात करें तो अब तक विश्व में 2.48 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.24 लाख लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। विश्न में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित कोई देश हुआ है तो वह है अमेरिका यहाँ अब तक 58.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 1.79 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित देश है ब्राजील यहाँ अब तक 37.17 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1.17 लाख लोगों की मौत हुई है। भारत 33.10 लाख लोगों के साथ भारत विश्व में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।
दिल्ली से लंदन बस से करें 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा, जानें किराए से लेकर सबकुछ।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
1
RELATED ARTICLES
सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने
June 29, 2019किस साइड होता है पेट में लड़का: Pet
October 12, 2020शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं?
April 14, 2019हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या
April 3, 2019गर्भ में लड़का है या लड़की ऐसे करें
October 12, 2020कैसे करें संस्कारी लड़की की पहचान, कहीं आप
April 8, 2019जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके
March 15, 2020सच्चे प्यार के लक्षण क्या होते हैं …सच्चा
March 26, 2019पत्ता गोभी का कीड़ा ! आईये डालते हैं
May 23, 2019रागी (मडुआ) की रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ
February 1, 2020
सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने
June 29, 2019कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन
March 23, 2020इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द
May 5, 2020जानिए लगातार मास्क पहनने के कारण होने वाली
May 9, 2020क्या आपके घर में आने वाले अखबार से
March 25, 2020शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन
April 18, 2020कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं
April 12, 2020वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से
April 18, 2020जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस
April 20, 2020