Lifestyle

घर में मौजूद ये वस्तुएँ महिलाओं के लिए बन सकती हैं सेल्फ डिफेंस हथियार।

जब सुरक्षा की बात आती है तो हम हमेशा आत्मरक्षा के बारे में सोचते लगते हैं। खासकर महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की बात बहुत मायने रखती है। यदि आप महिला हैं तो आपके लिए सुरक्षा के मायने कहीं अधिक बढ़ जाते हैं। इसलिए यह जरुरी हो जाता है कि आज के समय में सभी महिलाओं के पास अपनी सुरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के लिए जरूरी उपकरण (हथियार) होने चाहिए। यह सुरक्षा उपकरण ऐसे समय में काम आते हैं जब आप किसी ऐसे हालात में फस जाती हैं, जहाँ आपके बचाव और मदद के लिए कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नही होता। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिये महिलाओं को अपने पास सेल्फ डिफेंस हेतु कुछ ऐसे घरेलू सुरक्षा उपकरण अवश्य रखने चाहिए। जो उनके लिए मुसीबत के समय में सेल्फ डिफेंस का कार्य करने में सक्षम हों। आज हम चर्चा करेंगे आपके घर में मौजूद उन सभी वस्तुओं के ऊपर जो मुसीबत के समय में आपके लिए सबसे अच्छे सेल्फ डिफेंस हथियार बन सकते हैं।

महिलाओं सेल्फ डिफेंस हथियार
courtesy google

Contents

घर में मौजूद ये वस्तुएँ महिलाओं के लिए बन सकती हैं सेल्फ डिफेंस हथियार – Best Household Self defense Potential Weapons for Women

चाबियाँ – Keys

चाबियाँ महिलाओं के लिए एक अच्छा सेल्फ डिफेंस हथियार बन सकती हैं। इसके लिए आपके पास अपने घर, कार और स्कूटी की चाबी सदैव मौजूद होने चाहिए। यदि आप अकेली हैं और कोई चोर, बदमाश आपको लूटने या गलत इरादों से आप पर हमला करता है, तो बचाव में आप चाबी का सहारा ले सकती हैं। चाबी की मदद से आप हमलावर को सेंसिटिव जगह जैसे की नाक, मुँह और गला जैसे हिस्सों पर वार कर सकती है। ऐसा करने से आपको भागने और मदद बुलाने के लिए प्रयाप्त समय मिल जाता है।

डिओडोरेंट – Deodorant

सौंदर्य प्रसाधन के लिए उयपोग में लाये जाने वाला डिओडोरेंट महिलाओं के लिए एक अच्छा सेल्फ डिफेंस सुरक्षा का हथियार बन सकता है। इसके लिए बस आपको इतना करना है कि डिओडोरेंट को घर से बहार जाते समय अपने पर्स में साथ लेकर जाना है। यदि कोई आपको अकेला देख आप पर हमला करता है तो ऐसी परिस्थिति में आपको बस डिओडोरेंट को उसकी आंखों स्प्रे करना है। यह हमलावर की आंखों में तेज जलन पैदा करेगा और आपको वहाँ से भागने का समय मिल जायेगा।

गर्मियों में मटके का पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ जानकर हैरान रह जायेंगे आप।

मोबाइल फोन – Mobile phone

आपका मोबाईल सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि इमर्जेंसी कि स्थिति में यह एक बेहतर सेल्फ डिफेंस हथियार बनकर सामने आता है। आजकल सभी के पास चौड़े किनारों के साथ बड़ी फ्लैट स्क्रीन वाले मोबाईल फोन मौजूद होते हैं। सेल्फ डिफेंस के लिए आप इससे हमलावर के सेंसेटिव और नाजुक अंगों पर वार कर सकते हैं। सेंसेटिव जगह पर मोबाइल से किया हमला किसी भी हमलावर को दिन में तारे दिखा सकता है। इसलिए ऐसी जगहों पर हमला तब तक न करें जब तक कि ऐसा करना बहुत जरुरी न हो।

फ्लैश और सेफ्टी टॉर्च – Flash Light or Safety Torch

यदि आपको रात्री के अँधेरे में किसी सुनसान जगह से जाना पड़ रहा हो या फिर आप रात के अँधेरे में घर पर अकेली हैं, तो आपके पास फ्लैश या सेफ्टी टॉर्च अवश्य होना चाहिए। सेफ्टी टॉर्च में इलेक्ट्रिसिटी के साथ सुपर एलईडी टॉर्च होती है और यदि हमलावर इसके संपर्क में आता है तो उसे करंट लगता है। फ्लैश टॉर्च की तेज लाइट से आप हमलावर की आँखों पर चकमका कर उसकी आँखों को चौंधिया सकती हैं। इस दौरान आपको इतना समय मिल जाता है कि आप स्लेफ डिफेंस हेतु अपने टॉर्च से हमलावर के नाजुक हिस्सों पर हमला कर सकें।

क्या वाकई AC चलाने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना रहता है?

हॉट एंड कोल्ड वाटर बोतल – Hot and cold water bottle

वाटर बोतल महिलाओं के लिए एक अच्छा सेल्फ डिफेंस हथियार बन सकती हैं फिर चाहे हैं तो भरी हों या खाली इस बात से कोई खास फर्क नही पड़ता। हमला होने कि परिस्थिति में वाटर बोतल के सबसे मजबूत ऊपरी या निचले भाग से हमलावर के मुँह, चेहरे, नाक या अन्य नाजुक अंगों पर मार कर आप अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *