Lifestyle

Types of jaggery in hindi : गुड़ के प्रकार।

Types of jaggery in hindi…बाजार में आपको कई तरह का गुड़ आसानी से देखने को मिल जाता है। गुड़ के प्रकार के आधार पर इनके बीच के अंतर् को पहचाना जा सकता है। सभी गुड़ एक दूसरे से दिखने और स्वाद के मामले में काफी अलग होते हैं। इसके अलावा सभी का रेट भी अलग-अलग होता है। बाजार में गन्ने वाला गुड़ सबसे अधिक बिकता है। चीनी की अपेक्षा गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है। जो लोग कम चीनी खाना पसंद करते हैं या फिर चीनी का विकल्प ढूंढ रहें हों उनके लिए गुड़ एक अच्छा विकल्प बन सकता है। गुड़ की मदद से ऐसे कई प्रोडक्ट्स तैयार किये जाते हैं जिन्हें बनाने में चीनी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि गुड़ चीनी का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आसान शब्दों में कहे तो गुड़ एक अन रिफाइंड प्राकृतिक स्वीटनर है जिसका प्रयोग कर कई अन्य खाद्य समाग्री को तैयार करने में किया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आपको भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यदि आप भी गुड़ खाने के शौकीन हैं तो गुड़ के प्रकार (Types of jaggery in hindi) के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

गुड़ के प्रकार
courtesy google

Contents

गुड़ के प्रकार – Types of jaggery in hindi.

गन्ने का गुड़ – Sugarcane Jaggery in hindi

इस प्रकार के गुड़ को गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। यह बाजार में बिकने वाला सबसे अधिक लोकप्रिय गुड़ है। इसे बनाने के लिए गन्ने के रस को गाढ़ा होने तक पकाया जाता है। फिर इससे गुड़ तैयार किया जाता है। इस गुड़ का रंग भूरा या हल्का पीला होता है। स्वाद की बात करें तो इसका स्वाद मीठा होता है। इस प्रकार का गुड़ सम्पूर्ण भारतवर्ष में किसी भी जगह बड़ी आसानी से मिल जाता है।

खजूर का गुड़ – Date palm jaggery in hindi

गन्ने के गुड़ के बाद अब बात करते हैं खजूर से बनने वाले गुड़ की, इसे बनाने का तरीका भी गन्ने के गुड़ के सामान ही है। इसे बनाने के लिए खजूर के रस को तब तक उबाला जाता है जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। खजूर से तैयार किये जाने वाले गुड़ का रंग गहरा भूरा काफी हद तक डार्क चोकोलेट जैसा होता है। इस गुड़ की एक खासियत यह भी है कि मुँह में डालते ही यह गुड़ घुल जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। इस प्रकार का गुड़ पश्मित बंगाल में सबसे अधिक देखने को मिलता है।

गुड़ खाने के फायदे (Gud Khane Ke Fayde) – Benefits Of Jaggery In Hindi.

पामिरा, टॉडी पाम और नारियल का गुड़ – Palmyra jaggery in hindi

पामिरा टॉडी पाम (toddy palm) देखने में काफी हद तक नारियल की तरह होता है। लेकिन यह नारियल से काफी अलग होता है। पामिरा पाम के रस को उबालकर गाड़ा किया जाता है और फिर उससे गुड़ तैयार किया जाता है। इसका रंग ऑफ व्हाइट से लेकर हल्का पीला सफेद होता है। इस प्रकार का गुड़ पश्चिम बंगाल की तरफ मिलता है। बात करें ताड़ी गुड़ की तो इसे बनाने के लिए ताड़ी के ताड़ के रस को पहले गाढ़ा होने तक उबाला जाता है उसके बाद इससे गुड़ बनाया जाता है। इससे बनने वाले गुड़ का रंग गोल्डन ब्राउन होता है। दक्षिण भारत में मिलने वाला नारियल का गुड़ इसके रस से ही बनाया जाता है। यह गहरे भूरे रंग का होता है और इसका शेप पिरामिड के आकार में होता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *