क्यों जरुरी होता है मानसून के मौसम में चेहरे पर स्टीम लेना, आप भी जानिए।
pinks tea - July 27, 2020 595 0 COMMENTS
मानसून के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता हैं। यदि आप ऐसा सोचते हैं कि मानसून के मौसम में चेहरा धो लेने मात्र से ही यह साफ़ हो गया, तो यह आपकी गलत फहमी है। आपको बता दें कि इस मौसम में हवा में नमी की अधिक मात्रा होने के कारण स्किन इन्फेक्शन का खतरा बना रहता हैं। नमी की वजह से चेहरे पर ऑयल अधिक बनता है जिस कारण पिंपल की समस्या पैदा हो जाती है। यही कारण है की मानसून के मौसम में स्किन का अधिक ध्यान रखना चाहिए। मानसून के मौसम में स्किन केयर का सबसे कारगर तरीका है चेहरे पर स्टीम लेना। आईये जानते हैं मानसून मौसम में चेहरे पर स्टीम लेने के तरीकों और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में।

Contents
मानसून के मौसम में स्टीम लेने के फायदे – Benefits of steaming during the monsoon season
मानसून के मौसम में चेहरे पर स्टीम लेने से अनेक फायदे होते हैं। इससे होने वाले लाभों का फायदा उठाने के लिए रोजाना नियमित रूप से 10 से 20 मिनट स्टीम लें। ऐसा करने से स्किन के पोर्स खुल जाएँगे और चेहरे पर जमे धूल के कण बाहर निकल जाएँगे। मानसून के मौसम में स्किन पोर्स का बंद होना बहुत आम समस्या है। लेकिन स्टीम लेकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। स्टीम लेने से स्किन पर सीबम और डेड स्किन हट जाती है। साथ ही चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपकी स्किन ग्लो करने लगती हैं
फेस स्टीम –
इसका प्रयोग करने के लिए आप बाउल या फिर स्टीमर लें। फेस स्टीम लेने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल जैसे थाइम, दालचीनी, नीम, लौंग, ओरिगैनो या पुदीना का प्रयोग कर सकते हैं। आईये जानते है फेस स्टीम को लेने और तैयार करने के तरीके के बारे में।
गर्म टॉवल प्रयोग करें –
हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है। यदि आप सेंसिटिव स्किन वाले हैं, तो आप चेहरे पर स्टीम लेने के लिए गर्म टॉवल का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले कॉटन का एक टॉवल लें। अब इसे पानी में भिगोकर निचोड़ें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर रखें और कुछ देर रिलैक्स करें। इस पानी में आप अपना मनपसंद एसेंशियल ऑयल भी मिला कर प्रयोग कर सकते हैं।
गर्म पानी में हर्ब्स का यूज करें –
मानसून के मौसम में एक हर्बल फेस स्टीम को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल की जगह हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं। स्टीम में हर्ब्स का प्रयोग करने का फायदा यह होता है कि यह आपके चेहरे पर ग्लो लाने का कार्य करता है। इसके अलावा यदि आपको चेहरे पर जलन आदि की समस्या रहती हो तो वह भी कम होने लगती है।
ग्रीन टी फेस स्टीम –
ग्रीन टी न केवल हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होती है बल्कि इसका प्रयोग त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। मानसून के मौसम में त्वचा को साफ़ और हेल्दी रखने के लिए ग्रीन टी और पिपरमिंट को ब्लेंड कर इसका प्रयोग कर सकते हैं।
स्टीम लेने से पहले क्या करें –
मानसून के मौसम में स्टीम लेने से पहले पानी पिएं। स्टीम लेने के दौरान अपनी आंखों पर कॉटन रखें। स्टीम लेने के बाद जब चेहरा ठंडा हो जाए तो उस पर बर्फ लगाएं। ऐसा करने से स्किन पोर्स बंद हो जाएंगे। सबसे आखिर में चेहरे पर मॉश्चाराइजर क्रीम लगाएं।
इस मानसून होममेड सुरपफूड चिया सीड्स स्क्रब से निखारें अपनी स्किन को।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022