ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका करती है फ्रेश ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल।
अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए महशूर बॉलवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। यहाँ वो अपने फिटनेस वीडियो और ब्यूटी टिप्स वीडियो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। मलाइका के ये वीडियो उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होते है। साथ ही मलाइका के फैंस उनकी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो भी करते हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका केमिकल उत्पादों से दूर होममेड उत्पादों का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा मानती है। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करते रहती हैं जिनमे वो घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी देती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मलाइका फ्रेश ऐलोवेरा जेल लगाती हैं। ऐलोवेरा जेल का प्रयोग मलाइका अपनी ग्लोइंग और सेंसिटिव स्किन के लिए करती हैं। आप भी अपने चेहरे पर फ्रेश ऐलोवेरा जेल लगा कर मलाइका की तरह निखार ला सकती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया इसमें उन्होंने अपनी ब्यूटी का सीक्रेट बताया। इस वीडियो में मलाइका अपनी स्किन केयर के लिए चेहरे पर फ्रेश ऐलोवेरा जेल लगाती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने बताया कि कैसे ऐलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए परफेक्ट होता हैं। इस वीडियो में मलाइका सबसे पहले ऐलोवेरा के प्लांट से एलोवेरा को काटती हैं उसके बाद इसका फ्रेश जेल निकाल कर त्वचा पर लगाती हैं।
एलोवेरा जेल के फायदे –
- यदि आपके घुटने या फिर कोहनी पर चोट लग जाए तो आप फ्रेश एलोवेरा जेल को चोट पर लगा सकते हैं। यह आपके घाव की जलन कम करने का कार्य करता है और घाव भरने में भी मदद करता है।
- एलोवेरा जेल का प्रयोग सभी स्किन टाइप्स के लिए किया जा सकता है। यह त्वचा को मोइश्चराइज करने का कार्य करता है।
- इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण बैक्टीरिया और मुंहासों को कम करने का कार्य करते है।
- एलोवेरा जेल डार्क स्पोट्स को भी कम करता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए करीना करती हैं होम मेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest