सौम्या टंडन ने शेयर किए स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के घरेलू नुस्खे।
pinks tea - September 17, 2020 915 2 Comments
लोकप्रिय टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में इस शो को अलविदा कह दिया था। गोरी मेम का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन इन दिनों अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। हाल ही में सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया था। जिसमें सौम्या ने स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के कुछ घरेलू नुस्खे शेयर किए थे। बता दें कि शो छोड़ने के बाद सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर सौम्यवार नाम से एक सीरिज शुरु की है। इस सीरीज में वह अपने ब्यूटी सीक्रेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में सौम्या ने स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए घरेलू नुस्खे शेयर किए थे। आप भी सौम्या के बताए इन नुस्खों को अपनाकर अपनी सुंदरता निखार सकते हैं।

Contents
सौम्या टंडन ने शेयर किए स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के घरेलू नुस्खे –
राइस स्क्रब –
सामग्री :
राइस पाउडर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
विधि:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में राइस पाउडर और एलोवेरा जेल डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों का प्रयोग कर स्क्रब करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। सप्ताह में एक बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
राइस स्क्रब के फायदे –
अपने इस इस घरेलू नुस्खे को शेयर करते हुए सौम्या बताती हैं कि राइस स्क्रब का प्रयोग करने पर चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हट जाते हैं। सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का यूज करना चाहिए। यह त्वचा के पोर्स में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का कार्य करता है। सौम्या बताती हैं कि स्किन टाइटनिंग के लिए इस स्क्रब का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। बढ़ती उम्र के साथ ढीली पड़ने वाली त्वचा में कसाव लाने के लिए राइस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं चावल ब्लीचिंग एजेंट की तरह कार्य करता है और त्वचा के रंग में निखार लाता है। इस स्क्रब का प्रयोग करने से स्किन की डीप क्लीनजिंग होती है जिससे स्किन ग्लोइंग दिखती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए करीना करती हैं होम मेड मास्क में विटामिन ई का प्रयोग।
दही और शहद फेस पैक –
सामाग्री:
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
विधि:
स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए सौम्या दही और शहद फेस पैक का प्रयोग करती हैं। इसके लिए आपको
एक बॉउल में दही और शहद लेना है उसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इसका प्रयोग हफ्ते में 2 बार जरूर करें। हमेशा चेहरे पर फेस स्क्रब करने के बाद इस फेस पैक का प्रयोग जरूर करें। यह आपके ओपन पोर्स की समस्या को दूर करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
विधि:
स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए सौम्या दही और शहद फेस पैक का प्रयोग करती हैं। इसके लिए आपको
एक बॉउल में दही और शहद लेना है उसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इसका प्रयोग हफ्ते में 2 बार जरूर करें। हमेशा चेहरे पर फेस स्क्रब करने के बाद इस फेस पैक का प्रयोग जरूर करें। यह आपके ओपन पोर्स की समस्या को दूर करता है और चेहरे पर निखार लाता है।
दही और शहद फेस पैक के फायदे –
इस का प्रयोग त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन स्किन की डेड सेल्स को हटाने का कार्य करते हैं। इस फेस पैक में दही का प्रयोग त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। वहीं शहद स्किन को हाइड्रेटड और मॉइश्चाइज बनाने का कार्य करता है। इसका प्रयोग करने से पिम्पल्स की समस्या भी दूर होती है।
View this post on InstagramA post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on
आशका से सीखें डार्क सर्कल हटाने के लिए होममेड आई मास्क बनाने की विधि।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022