Lifestyle

Aamras recipe in hindi : आमरस बनाने की विधि।

Aamras recipe in hindi… गर्मियों का सीजन आते ही फलों की दुकान में आम नजर आने लगता है। आम एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका, दोनों तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है। कच्चे आम का प्रयोग अचार बनाने, आम पन्ना बनाने, चटनी बनाने आदि में किया जा सकता है। वहीं पके आम कि बात करें तो इसका प्रयोग मैंगो शेक, आमरस, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो बर्फी आदि को बनाने में किया जा सकता है। आज हम बात करेंगे पके हुए आम से बनने वाली एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी आमरस के बारे में। साथ ही हम जानेगें आमरस बनाने की विधि के बारे में। आमरस के बारे में आपकी बता दें कि यह एक प्रकार का गर्मियों में पिए जाना वाला स्वादिष्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसके अलावा गर्मियों में इसका सेवन हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू लगने जैसी समस्या से भी बचाता है। आईये जानते हैं घर पर (Aamras recipe in hindi) आमरस बनाने की विधि।

आमरस बनाने की विधि
courtesy google

आमरस बनाने की विधि – Aamras recipe in hindi.

सामग्री :

1-2 आम का गूदा
2 टेबल स्पून चीनी
1 कप ठंडा दूध
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
केसर
1/2 क्रस्ड आइस

तरबूज से बने ड्रिंक्स की रेसिपी – Watermelon Juice Recipe In Hindi.

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले पके हुए आम लेकर उन्हें धो लीजिए।
  • अब इनका छिलका निकाल कर, चाक़ू की मदद से गुठली में से गुदा अलग कर लें।
  • अब गूदे को ब्लेंडर में डालें और इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ठंडे दूध को भी डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • सर्व करते समय इसमें सबसे पहले ऊपर से केसर डालें।
  • अंत में थोड़ी सी क्रस्ड आइस को डाल कर ठंडा-ठंडा आमरस सर्व करें।
  • यदि आमरस में गुजरती टच देना चाहते हैं तो इसे बनाते समय 1 चम्मच घी और चुटकीभर सौंठ पाउडर को भी इसमें मिक्स कर दें।

आमरस बनाने से जुड़े सुझाव –

  • हमेशा अच्छी तरह पके हुए आम का प्रयोग करें।
  • यदि आम खट्टे हैं तो चीनी की मात्रा बड़ा दें।
  • वैसे तो इसे बनाने के लिए किसी भी आम का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन आपको अगर अल्फांसो आम मिल जाए तो इन्हीं का प्रयोग करें।

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam Panna Recipe In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *