Health

Achar khane ke nuksan : अचार खाने के नुकसान।

Achar khane ke nuksan…क्या आप अचार खाने के नुकसान के बारे में जानते हैं? भारतीय खानपान में अचार का विशेष महत्व है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि देश के हर राज्य में आपको कुछ ऐसे लोग जरूर मिल जायेंगे जिन्हें अपनी थाली में खाने के साथ, अचार भी अनिवार्य रूप से चाहिए। इसमें कोई दोराय नहीं, अचार आपके खाने के जायके को बढ़ाने का काम करता है लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी डालता है। (Achar khane ke nuksan) अचार खाने के नुकसान की बात करें तो अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही यह एसिडिटी, कब्ज, सीने में जलन, ब्लड प्रेसर, कैंसर और स्ट्रोक जैसी कई अन्य बीमारियों को बुलावा देता है। इसलिए हम आपको यही सुझाव देंगे अचार का सेवन जरूर करें लेकिन सीमित मात्रा में। आईये जानते हैं जरूरत से ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन कैसे बन सकता है नुकसानदायक।

अचार खाने के नुकसान
courtesy google

Contents

अचार खाने के नुकसान (Achar khane ke nuksan) –

Achar khane ke nuksan : पाचन तंत्र को करे प्रभावित –

यदि आप नियमित रूप से खाने के साथ अचार का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। अचार को बनाने में तेल और मसालों का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है। अधिक मात्रा में और लम्बे समय तक इसका सेवन पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसका सेवन एसिडिटी, पेट फूलना, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्या का कारण बनता है।

कैंसर के खतरे को बढ़ाये –

अत्यधिक मात्रा में या नियमित रूप से अचार का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ाने का काम करता है। इसमें मौजूद सोडियम पेट के कैंसर का कारण बन सकता है। इसके अलावा इसका सेवन लिवर की कार्यक्षता को भी प्रभावित करता है।

Poha Khane Ke Fayde : पोहा खाने के फायदे।

अचार खाने के नुकसान : अतिरिक्त फैट को बढ़ाये –

मोटापा आजके समय की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। गलत खाना-पान मोटापे की समस्या को बढ़ाने का काम करती है। अचार की बात करें तो रोजाना इसका सेवन शरीर में अतिरिक्त वसा बनाने का काम करता है। ऐसे में यदि आप बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो सबसे पहले अचार को अपनी डाइट से बाहर का रास्ता दिखाएँ।

मेन्टल हेल्थ को करता है प्रभावित –

अचार खाने के नुकसान के बारे में बात करें तो इसका सेवन दिमाग के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालने का काम करता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन एसिडिटी का मुख्य कारण बनता है। कई बार यह एसिडिटी हमारे सिर की तरफ चढ़ने लगती हैं जिस कारण सर में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। इस प्रकार की समस्या मेन्टल हेल्थ को भी प्रभावित करती हैं।

Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde : खाली पेट लहसुन खाने के फायदे।

Achar khane ke nuksan : एसिडिटी बनाता है –

अचार को बनाने में कई प्रकार मसालों का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसमें तेल भी अत्यधिक मात्रा में मौजूद होता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन गले में खरास, पेट दर्द, पेट में भारीपन, कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलना जैसी समस्याओं का कारण बनता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है अचार –

अचार का सेवन ब्लड प्रेसर को बढ़ाने का काम भी करता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या हो उन्हें भूलवश भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हाई बीपी होने पर सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों से पर्याप्त दूरी बनाये रखें।

Himalayan Berry Juice Benefits In Hindi : हिमालयन बेरी जूस के फायदे।

आँतों के लिए अचार खाने के नुकसान –

अधिक मात्रा में अचार का सेवन आंतों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लम्बे समय तक इसका सेवन करने से इसमें मौजूद मसाले, तेल और नमक इंटेस्टिनल अल्सर का कारण बन सकते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में अचार का सेवन करें।

सूजन की समस्या –

अधिक मात्रा में अचार का सेवन शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन की समस्या का कारण बन सकता है। इसमें मौजूद सोडियम की उच्च मात्रा शरीर में सोडियम के स्तर को बढ़ाने का करती है। जिस कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन की समस्या देखी जा सकती है।

Jeera Pani Pine Ke Fayde : जीरे के पानी के फायदे।

Achar khane ke nuksan : दिल की समस्या –

नियमित रूप से इसका सेवन हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है। दरअसल इसमें सोडियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। आपको बता दें कि ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने से दिमाग पर असर पड़ता है जिससे स्ट्रोक आने की संभावना बनी रहती है।

मूड स्विंग कर सकते हैं अचार खाने के नुकसान –

जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने मसालेदार और तैलीय अचार का अत्यधिक सेवन एक हद तक आपके मूड को स्विंग करने का काम भी कर सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन दिमाग पर सीधा असर डालता है।

Benefits Of Dragon Fruit In Hindi : ड्रेगन फ्रूट के फायदे (Dragon Fruit Khane Ke Fayde).

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *