Health

Poha khane ke fayde : पोहा खाने के फायदे।

Poha khane ke fayde…स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जगह दी जाए। पोहा खाने के फायदे की बात करें तो यह एक बेहतरीन और हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प बन सकता है। यह अपने आप में कई पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है। इसलिए इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होता है। साथ ही यह एक लो कैलोरी वाला लाइट ब्रेकफास्ट है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसका सेवन आपके पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह एक हेल्दी और सुपाच्य नाश्ता के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो पोहे को अपने मेन्यू में जरूर शामिल करें। आईये जानते हैं पोहा खाने के फायदे (Poha khane ke fayde) और नुकसान से जुडी बातें।

Contents

पोहा क्‍या है (Poha kya hai in Hindi) – What is poha in hindi.

पोहा एक पोषक तत्वों से भरपूर लो कैलोरी वाला स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। यह शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सोडियम जैसे तत्व मौजूद होते। इसे चावलों को आधा पकाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद चावलों को मशीन की मदद से कूट कर चपटा किया जाता है और अंत में इन्हें सूखा दिया जाता है।

पोहा खाने के फायदे

पोहा खाने के फायदे (Poha khane ke fayde) – Benefits of poha in hindi.

Poha khane ke fayde : डाइजेशन के लिए

पोहा एक लाइट ब्रेकफास्ट के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह एक सुपाच्य खाद्य पदार्थ भी है। इसका सेवन डाइजेशन प्रकिया को आसान बनाने का काम करता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती हैं जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद होती है। इसका सेवन डाइजेशन को बढ़ावा देता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर रखता है।

एनर्जी का स्रोत है पोहा –

सुबह के ब्रेफास्ट में यदि आप एक ऐसा नाश्ता करना चाहते हैं जो आपका पेट भरने के साथ एनर्जी से भरपूर हो, तो पोहे का सेवन आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी प्रदान करता है। इसमें 76.9 % कार्बोहाइड्रेट और 23 % फैट मौजूद होता है जो शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान करता है।

Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde : खाली पेट लहसुन खाने के फायदे।

ब्‍लड शुगर के लिए पोहा खाने के फायदे –

जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहें हैं उनके लिए भी पोहे का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है जो ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रण करने में सहयोग करता है। शुगर की समस्या से जूझ रहे लोग यदि नियमित रूप से इसका सेवन करें तो काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Poha khane ke fayde : एनीमिया से बचाये –

पोहे से मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसे अपने नाश्ते में शामिल कर आप एनीमिया जैसे रोग से भी छुटकारा पा सकते हैं। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने पोहा आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करता है।

Himalayan Berry Juice Benefits In Hindi : हिमालयन बेरी जूस के फायदे।

गर्भवती महिलाओं के लिए पोहा खाने के फायदे –

गर्भावस्था के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सिर्फ चुनिंदा खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। पोहा की बात करें तो यह उन कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल है जिनका सेवन स्‍तनपान कराने वाली या गर्भवती महिलाओं द्वारा किया जा सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर आयरन का अच्छा स्रोत होता है।

वजन कम करने के लिए –

बढ़ता वजन आजकल हर किसी के लिए सबसे बड़ी समस्या बनते जा रहा है। ऐसे में बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए पोहा खाने के फायदे लिए जा सकते हैं। इसे लो कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर लम्बे समय तक आपके पेट को भरा रखते हैं और आप संतुलित मात्रा में भोजन ग्रहण करते हैं।

Jeera Pani Pine Ke Fayde : जीरे के पानी के फायदे।

ग्‍लूटेन फ्री आहार है पोहा –

पोहा एक ग्‍लूटेन फ्री आहार है यदि आपको डॉक्टर द्वारा ऐसे आहार का सेवन करने को कहा गया है जो ग्‍लूटेन फ्री हो तो अपने आहार में पोहा जरूर शामिल करें। डायबटीज रोगियों के लिए भी ग्‍लूटेन फ्री आहार को अपनी डाइट में जगह देना फायदेमंद हो सकता है।

पोहा खाने के नुकसान (Poha khane ke Nuksan) – Poha side effects in hindi.

  • अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट से जुडी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • अधिक मूंगफली और ड्राईफ्रूट डले हुए पोहे का सेवन पेट में भारीपन का कारण बन सकता है।

Benefits Of Dragon Fruit In Hindi : ड्रेगन फ्रूट के फायदे (Dragon Fruit Khane Ke Fayde).

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *