मलाइका ने शेयर किया मुहासों से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा, ऐसे करें इस्तेमाल।
pinks tea - August 31, 2020 684 0 COMMENTS
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड किसी भी सेलिब्रिटी का फैशन, लुक और स्टाइल उनके फैंस पर गहरी छाप छोड़ता है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो भी अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की तरह भीड़ में सबसे अलग दिखे। यही कारण हैं की जब भी यह सेलिब्रिटी अपने सीक्रेट ब्यूटी टिप्स फैंस के साथ शेयर करते हैं वो इन्हें जरूर अपनाते हैं। ऐसे ही सीक्रेट ब्यूटी टिप्स बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के साथ अक्सर साझा करते रहती हैं। अपनी बढ़ती उम्र में भी मलाइका अपनी ब्यूटी, लुक और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए मलाइका अक्सर केमिकलयुक्त उत्पादों की जगह आर्गेनिक उत्पादों और घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते नजर आती हैं। जिनके वीडियो वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहती हैं। मलाइका के यह वीडियो उनके फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं और वो हमेशा मलाइका के नए वीडियो का इंताजर करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुहासों से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा शेयर किया है। मलाइका ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप भी चाहें तो मुहासों से छुटकारा पाने के लिए मलाइका का घरेलू नुस्खा अपना सकती हैं।
Contents
मलाइका ने शेयर किया मुहासों से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा – Malaika arora’s skin care tips homemade remedies for acne in hindi
इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए मलाइका ने इस बार मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा शेयर किया है। हम सभी की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। किसी की स्किन ड्राई, तो किसी की ऑयली और कुछ लोगों की स्किन एक्ने प्रोन स्किन होती है। एक्ने प्रोन स्किन वालों के लिए मलाइका ने इस बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घरेलू नुस्खा साझा किया है। आप भी मलाइका के इस नुस्खे को अपनाकर मुहासों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
ऐसे करें तैयार –
सामग्री :
दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच
शहद – 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि :
- एक बॉउल में दालचीनी पाउडर और शहद डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें नींबू का रस डालें और फिर से एक बार अच्छे तरह से मिक्स करें।
- आपका होममेड मुहासों की समस्या से छुटकारा पाने का नुस्खा बन कर तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल –
इसे लगाने का तरीका बहुत आसान है। इस पेस्ट को हाथों में लेकर पूरे चेहरे पर लगा लें, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके आंख और होंठ वाले हिस्से में न लगे क्योंकि ये काफी सेंसिटिव होते हैं। मलाइका के अनुसार इसे चेहरे पर 8-10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक से दो बार इसका प्रयोग करें। यदि इसे लगाने से चेहरे पर तेज जलन होने लगे तो चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मोइश्चराइजर या फिर सनस्क्रीन लगाएं।
अनचाहे बालों को हटाने के लिए हिना खान ने शेयर की होममेड वैक्स बनाने की रेसेपी।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022