तेजी से वजन घटाने के लिए इन दो तरीकों से करें प्याज का प्रयोग, होगा जबरदस्त फायदा।
pinks tea - August 31, 2020 2095 2 Comments
वर्तमान समय की गलत जीवनशैली और खानपान आपके शरीर पर भी असर डालती है। जिसका नतीजा यह होता है कि कई प्रकार की बीमारियाँ आपको आ घेरती हैं। साथ ही इनसब के चलते आप मोटापे के शिकार हो जाते हैं। वर्तमान समय की बात करें तो देश में हर दूसरा व्यक्ति आज मोटापे की समस्या से परेशान है। कोरोना के कारण लम्बे समय तक चले लॉकडाउन के कारण भी कई लोग मोटापे की समस्या से ग्रस्त हुए हैं। वजन बढ़ने के मामले में आप एक बात अच्छी तरह से समझ लीजिये। जितनी तेजी से आपका वजन बढ़ता है कम करने में उतना ही अधिक समय लेता है। लेकिन आज के समय में सभी चाहतें हैं कि उनका वजन तेजी से कम हो जाए। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग को अपनाते हैं तो कुछ लोग बाजार में बिकने वाली तेजी से वजन कम करने वाली दवाइयों के चक्कर में फस जाते हैं। इस प्रकार की दवाइयाँ शरीर पर अनेक साइड इफेक्ट छोड़ती हैं। तेजी से वजन कम करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्याज से बनने वाली 2 ऐसी चीजें जिनका प्रयोग कर आपके मोटापे में जबरदस्त कमी आएगी। प्याज फाइबर से भरपूर एक ऐसा प्रोबॉयोटिक फूड है जिसे कच्चा खाने से वजन तेजी से कम होता है। लेकिन तेजी से वजन घटाने के लिए आपको प्याज को कच्चा नहीं खाना है। आइए जानते हैं तेजी से वजन घटाने के लिए प्याज का प्रयोग कैसे करना चाहिए।

तेजी से वजन घटाने के लिए प्याज का प्रयोग : Benefits of onion for weight loss
प्याज का जूस –
तेजी से वजन घटाने के लिए प्याज के जूस का सेवन करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक बड़ा बारीक कटा हुआ प्याज और तीन कप पानी। सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है। जब यह पानी उबलने लगे तब इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें। इसे कुछ देर गैस पर पकने दें। जब प्याज अच्छी तरह से पक जाए तो ऐसे गैस पर से उतार दें। ठंडा जाने पर इसे इसे मिक्सी में पीस लें। आपका प्याज का जूस पीने के लिए तैयार हो जाएगा।
प्याज का सूप –
तेजी से वजन घटाने के लिए प्याज के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 4 बड़े आकार के प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट एक बाउल में रखना है। इसके बात एक बर्तन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें। जब यह अच्छे तरह से गर्म हो जाए तो इसमें जिंजर-गार्लिक पेस्ट डालें। अब इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर प्याज को इस में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इसके बाद एक बड़े आकर का टमाटर लेकर उसे बारीक काटे और पकाएं। आप चाहे तो इसमें अन्य बारीक कटी हुई सब्जियां भी मिला सकते हैं। सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च और नमक डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे चलाते रहें। तकरीबन 15 मिनट तक पकाएं। आपका गर्मागर्म सूप पीने के लिए तैयार है। अब इसे सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें और परिवार के सदस्यों के साथ इसका आनंद लें। यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ता है और बैली फैट समेत पूरी बॉडी की चर्बी कम होती है।
इस तरह से प्याज के छिलके के प्रयोग कर कीड़े-मकोड़े और डेंगू मच्छर को घर से भगाएं।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022