सिर्फ सब्जी और सलाद ही नहीं, पत्ता गोभी (Cabbage) के हैं अन्य कई फायदे –
pinks tea - April 8, 2019 2117 0 COMMENTS
पत्ता गोभी (Cabbage) जिसे आम बोल चाल की भाषा में बंद गोभी भी कहा जाता है. पत्ता गोभी में आयरन, पोटेशियम और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो की हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं, साथ ही इसमें अनेक औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. पत्ता गोभी को कच्चा सलाद और पका कर सब्जी के रूप में खाया जाता है. बाजार में रेडिश और ग्रीन पत्ता गोभी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। आईये जानते हैं पत्ता गोभी (Cabbage) के फायदे।

courtesy google
पत्ता गोभी (Cabbage) के फायदे – Patta gobhi ke fayde
1. पत्ता गभी (Cabbage) में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो की हमारी स्किन की झुर्रियों को कम करने में लाभदायक होता है।
2. पत्ता गोभी (Cabbage) में इन्डोल, सिनिग्रिन और कार्बिनोल पाये जाते हैं जो की कैंसर जैसी बीमारी से हमे बचाते हैं।
3. पत्ता गोभी में पाए जाने वाला ग्लूटामाइन हमे अल्सर जैसी बिमारियों से दूर रखता है।
4. पत्ता गोभी में लेक्टिक एसिड पाया जाता है जो की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और चोटिल होने से बचाता है।
5. पत्ता गोभी हमारे शरीर में बीटा कैरेटिन का स्तर बढ़ता है जो की मोतियाबिंद जैसी बीमारी को दूर करता है।
6. अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना 50 से 60 ग्राम पत्ता गोभी चबा कर खाएं. इसके अलावा आप चाहें तो पत्ता गोभी का रस नीकाल कर उसे भी पी सकते हैं।
7. पत्ता गोभी में फाइबर पाया जाता है जो की कब्ज जैसी समस्या से निजात दिलाता है।
8. पत्ता गोभी अनिद्रा की समस्या को भी दूर करती है नित्य पत्ता गोभी का सेवन अनिद्रा से बचाता है।
9. पत्ता गोभी में फैट की मात्रा ना के बराबर होती है इसलिए वजन कम कर रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिये।
10. मूत्र संबंधी रोगियों के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन लाभकारी होता है।
बड़े काम के हैं पत्ता गोभी के पत्ते, इन तरीकों से करें प्रयोग।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022