Beauty

क्या आपको भी पता हैं चेहरे पर शहद लगाने के ये लाभ, नहीं पता तो अभी पढ़ें।(Honey ke fayde for face)

Honey benefits for skin in hindi…औषधीय गुणों से भरा शहद खाने से अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं, शहद का प्रयोग आयुर्वेद चिकित्सा में प्राचीन काल से किया जा रहा है। खाने में मीठे स्वाद वाला शहद त्वचा के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। स्किन में शहद लगाने से त्वचा से संबंधित अनेक समस्याओं से निजात मिलता है। इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। चेहरे पर शहद लगा कर कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, चेहरे की झुर्रियां, चेहरे की डलनेस आदि अन्य कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसलिए ये कहना कतई गलत नहीं होगा की चेहरे पर शहद लगाने के अनेक लाभ होते हैं। आईये आप भी इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए चेहरे पर शहद लगाने (Honey benefits for skin in hindi) से होने वाले सभी फायदों के बारे में।

चेहरे पर शहद लगाने
courtesy google

Contents

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे -How to use honey on face in hindi

Honey ke fayde for face : स्किन को करे मॉइस्चराइज़ 

चेहरे पर शहद लगाने पर यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम करता है। कंडीशनिंग करने के दौरान शहद में मौजूद एंजाइम्स इसे त्वचा में आसानी से प्रवेश करवाने और अंदर से नरम बनाने का कार्य करते हैं। शहद को एक मॉइस्चराइजिंग मास्क के रूप में उपयोग करने के लिए थोड़ी सी मात्रा में शहद लीजिए और हल्के हाथों से चेहरे पर इससे मसाज करें और 15-20 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें। शहद का यह प्रयोग एक बेहतर मॉइस्चराइजिंग मास्क के रूप में काम करेगा।

Honey ke fayde for face : क्लीन्ज़र का काम करे – 

चेहरे पर शहद लगाने पर यह बेहतरीन क्लीन्ज़र का काम करता है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, यह आपकी त्वचा को ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा के पोर्स से गंदगी निकालने का काम करता है। साथ ही इसका प्रयोग करने से स्किन में कसाव आता है और स्किन हाइड्रेट होती है। क्लींजर के रूप में शहद का उपयोग करने के लिए एक चम्मच कच्चे शहद को दो चम्मच जोजोबा तेल या नारियल तेल के साथ मिलाएं। अब इसे स्किन पर हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

क्या आप जानतें हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर है मूली फेस पैक।

Honey ke fayde for face : स्किन को एक्सफोलिएट करे –

आर्टिफीसियल एक्सफोलिएटर्स का प्रयोग करने से अक्सर आपकी त्वचा लाल हो जाती है और इसमें जलन होने लगती है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आर्टिफीसियल एक्सफोलिएटर्स की जगह चेहरे पर शहद का प्रयोग करें। चेहरे पर शहद लगाने पर यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह कार्य करता है और चेहरे से डेड सेल्स को हटाकर चेहरे की चमक को बढ़ाता है। इसका उपयोग करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ दो चम्मच शहद मिलाएं और अपनी स्किन पर लगाएं। अब चेहरे पर पानी की कुछ बूंदों के छींटे मारकर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें और चेहरा धो लें।

Honey ke fayde for face : दाग धब्बे हटाए – 

चेहरे पर शहद लगाने पर यह दाग धब्बे हटाने का काम भी करता है। ऐसा इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और इसके मॉइस्चराइज़र गुणों के कारण सम्भव होता है। यह न केवल आपकी त्वचा को नरम और स्वस्थ रखता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि चेहरे से दाग धब्बे कम हो। शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं, साथ ही शहद के औसधीय गुण सूजन को कम करने और त्वचा को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं। दाग धब्बों को हल्का करने के लिए शहद का उपयोग किया जा सकता हैं इसके लिए एक चम्मच कच्चे शहद में एक चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाकर 1 से 2 मिनट तक अपनी उँगलियों से मसाज करें। अब अपनी त्वचा पर एक गर्म कपड़ा रखें, और ठंडा होने तक रहने दें। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन दोहराएं।

दमकती त्वचा पाने के लिए करें स्क्रबिंग, जानिए चेहरे पर स्क्रबिंग करने के फायदे।

Honey ke fayde for face : सनबर्न में उपयोगी – 

शहद जलने के इलाज के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार में से एक माना जाता है। शहद किसी भी प्रकार की सूजन को कम करके हीलिंग पावर को बढ़ावा देता है और क्षतिग्रस्त ऊतकों को पोषण प्रदान करता है। चेहरे पर शहद लगाने से सनबर्न जैसी समस्या में भी फायदा मिलता है। सनबर्न पर शहद का उपयोग करने के लिए एक भाग कच्चे शहद में दो भाग शुद्ध एलो वेरा जेल मिलाएं और धूप से झुलसी त्वचा पर धीरे से लगाएं।

Honey benefits for skin in hindi : एक्ने और पिम्पल्स से राहत – 

चेहरे पर शहद लगाने से एक्ने और पिम्पल्स की समस्या दूर होती है। शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल को हटाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा शहद त्वचा के बंद पोर्स को खोलकर उनकी गंदगी दूर करने का काम भी करता है। एक्ने और पिम्पल्स पर शहद का उपयोग करने के लिए पिम्पल्स के ऊपर कच्चे शहद को लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें।

बहुत कम लोगो जानते हैं चेहरे पर फेशियल कराने के इन फायदों के बारे में।

Honey benefits for skin in hindi : रिंकल्स हटाए – 

चेहरे पर शहद लगाने से झुर्रियों की समस्या से भी निजात मिलता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट चेहरे पर झुर्रियों और महीन रेखाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। होममेड हनी मास्क (homemade honey face mask) के रूप में चेहरे पर शहद लगाने से आपकी त्वचा युवा, रिंकल्स लैस, जवां और चमकदार दिखती है।

Honey benefits for skin in hindi : नेचुरल ग्लो के लिए – 

चेहरे पर शहद लगाने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप सीधे कच्चे शहद को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। यदि आप और बेहतर परिणाम चाहते हैं तो शहद को दूध या दही के साथ मिक्स कर चेहरे पर लगाएं।

 

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram Facebook Twitter Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *