Lifestyle

कपड़ों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं – How to remove holi colour from clothes in hindi.

रंगो का त्यौहार होली खेलने का असली मजा तब तक नही आता जब तक आप खुद को होली के रंगों से सारोबार न कर लें। होली हमारे देश भारत में बड़ी धूम धाम और हर्षोल्लास से मनाये जाने वाले त्योहारों में से एक है। होली का त्यौहार हर वर्ष वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। रंग वाली होली खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिसे छोटी होली के रूप में मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंग वाली होली का भव्य आयोजन होता है। जिसमें सब लोग परस्पर मिलते हैं, एक दूसरे को रंग लगाकर होली कि हार्दिक बधाईयाँ देते हैं। होली के इस त्यौहार के दौरान आप और आपके कपड़े दोनों रंग में सारोबार हो जाते हैं। होली समाप्ति के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने की। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे आपको कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के कुछ आसान उपायों के बारे में।

कपड़ों से होली का रंग
courtesy google

Contents

कपड़ों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं – How to remove holi colour from clothes in hindi

टूथपेस्ट –

अगर आपकी पसंदीदा ड्रेस इस होली के रंग में रंग गयी हो तो, इसका रंग छुड़ाने के लिए आप रोज सुबह अपने दाँतों को साफ करने के लिए प्रयोग करने वाले टूथपेस्ट का प्रयोग करें। कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने में टूथपेस्ट का इस्तेमाल काफी कारगर तरीका रहता है। इसके लिए सफेद रंग के टूथपेस्ट का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए टूथपेस्ट को टूथ ब्रश में लगाएं और इस पर पानी की एक से दो बून्द डाल कर इसे दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दीजिए, सूखने के बाद सर्फ के पानी से कपड़े को धो लीजिए।

नेल पेंट रिमूवर –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग करने का तरीका बेहद ही आसान होता है। इसका प्रयोग करने के लिए कॉटन को नेल पेंट रिमूवर में डीप करें और इसे कपड़े में लगे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद कपड़े को सर्फ के पानी से धो लीजिए।

Holi 2020: जानिए इस साल (2020) कब मनाई जाएगी होली, क्या है शुभ मुहूर्त और तिथी।

बांसी दही या मट्ठा –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए आप बांसी दही या मट्ठा का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए बांसी खट्टे दही या मट्ठे के घोल में रंग लगे कपड़े को 1 घंटे के लिए डूबा दीजिए। अब इस कपड़े को साबुन या सर्फ की सहायता से धो लीजिए।

कॉर्न स्टार्च –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए कॉर्न स्टार्च का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए कॉर्न स्टार्च पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगा कर कुछ देर के लिए रगड़ें। इसेक बाद कपड़े को साबुन या सर्फ की सहायता से धो लीजिए।

Holi 2020: चेहरे से होली का रंग कैसे छुड़ाएं, जानिए इन आसान टिप्स में।

डिशवाशर बार –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए आप डिशवाशर बार का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने का तरीका बेहद ही आसान है दाग वाली जगह पर डिशवाशर बार लगा कर कपड़े को कुछ देर तक रगड़ें। इसके बाद कपड़े को साबुन या सर्फ की सहायता से धो लीजिए।

नींबू का रस –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए नींबू के रस का उपयोग करें। यह दाग से छुटकारा पाने और समय बचाने वाला उपाय है। इसका प्रयोग करने के लिए नींबू के रस को सीधे दाग पर निचोड़ें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को साबुन या सर्फ की सहायता से धो लीजिए।

जानिए घर पर ऑर्गेनिक होली का रंग कैसे बनायें, साथ ही जानें इन रंगो का महत्त्व।

विनेगर –

जब कपड़ों से होली के दाग से छुटकारा पाने की बात आती है, तो व्हाइट विनेगर आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच सर्फ़ और 1 कप विनेगर लीजिए अब इन दोनों को मिलाएं और अपने कपड़े में लगाकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को सर्फ वाले पानी से धो लीजिए।

एल्‍कोहल –

कपड़ों से होली का रंग छुड़ाने के लिए एल्‍कोहल का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए दाग वाली जगह पर एल्कोहल की कुछ बुँदे डालिये और कपड़े को रगड़िये। इसके बाद कपड़े को सर्फ वाले पानी से धो लीजिए।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *