देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 28,498 नए मामले।
pinks tea - July 14, 2020 656 0 COMMENTS
कोरोना वायरस की रफ्तार हमारे देश भारत में कम होने का नाम नहीं ले रही। अनलॉक के बाद कोरोना के नए मामलों में इतनी तेजी से वृद्धि होने लगी कि कई राज्य अब फिर से पहले की तरह सख्त लॉकडाउन करने पर मजबूर हो चुके हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलो के कारण देश में अब संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार हो चुकी है। अब तक वायरस से 9,06,752 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के कारण मौतों की संख्या भी 23 हजार के पार हो चुकी है। बीते 24 घंटे में देश में वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से अब तक 553 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्तर की बात करें तो भारत अभी भी सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 28,498 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीँ 553 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच 17,989 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 9,06,752 के पार पहुंच गयी हैं। जिसमें से कोरोना के 3,11,565 मामले सक्रिय हैं। अब तक देश में 5,71,460 लोग वायरस को हरा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को वापस लौट चुके हैं। देश में कोरोना वायरस मामलों का रिकवरी रेट बढ़ कर अब 63.02% हो गया है।
देश में महाराष्ट्र अभी भी सर्वाधिक संक्रमितों के साथ नंबर 1 की पोजीशन में बना हुआ है। महाराष्ट्र में अब तक 2,60,924 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वायरस के कारण 10,482 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में वायरस के 6,497 नए मामले सामने आए हैं। जिनमे से 193 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु भारत का दूसरा ऐसा राज्य बन चुका है, जहाँ वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। यहाँ अब तक 1,42,798 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके है। कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या यहाँ 2,032 के पार पहुंच गयी है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 4,328 नए मामले सामने आए।
क्या वाकई रूस ने तैयार कर ली विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन? पढ़े खास रिपोर्ट।
देश की राजधानी दिल्ली में भी वायरस का प्रकोप लगातार जारी हैं। यह देश में सर्वाधिक संक्रमित राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में कमी आनी शुरू हुई है। यहाँ अब तक 1,13,740 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 3,411 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में वायरस के 1,246 नए मामले सामने आए हैं।
हांगकांग की वायरोलॉजिस्ट का दावा चीन ने जानबूझकर दुनिया से छिपाई कोरोना की जानकारी।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022