Education

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के बिगड़े बोल, कहा भारत की अयोध्या है नकली, भगवान राम हैं नेपाली।

अपने अजीबोगरीब और विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने इस बार कुछ ऐसा बोल दिया कि एक नया विवाद खड़ा हो गया। चीन के इशारों पर नाचने वाले नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है जबकि असली अयोध्या नेपाल में है। इतना ही नहीं नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने यह तक कह डाला चूंकि असली अयोध्या नेपाल में है इसलिए भगवान राम भी नेपाली हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में अपनी सत्ता को डामाडोल होते हुए देख नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली इस तरह के बेतुके और अजीबो-गरीब बयान जारी कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर अपने निवास स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्होने कहा कि “भारत ने ‘नकली अयोध्या’ खड़ा कर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के बाल्मिकी आश्रम के पास है। ओली के मुताबिक, ‘भारत में बनाया गया अयोध्या काल्पनिक है। वास्तविक अयोध्या हमेशा से नेपाल में मौजूद था। अपनी बात को सही साबित करने के लिए नेपाल के पीएम ओली ने कहा हम लोग अभी भी मानते हैं कि सीता का विवाह जिस राम से हुआ है वह भारतीय हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, सच्चाई यह है कि भगवान राम भी नेपाली हैं।”

नेपाल के पीएम ओली के मुताबिक यदि हम वास्तविक अयोध्या को भारत में मान भी लें, तो ये सोचिए भारत का कोई राजकुमार शादी के लिए भारत से मिलों दूर नेपाल के जनकपुर कैसे आ सकता है? उन्होंने दावा किया कि ज्ञान-विज्ञान की उत्पत्ति और विकास नेपाल में हुआ।

गैरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत विरोधी रुख देखते हुए उनका अपने देश नेपाल में जबरदस्त विरोध जारी है। यही नहीं विपक्षी पार्टी नेपाल को जल्द से जल्द ओली शासन से छुटकारा दिलवाना चाहती है। इससे पहले नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली नया राजनीतिक नक्‍शा पास करवा कर दोनों देशों के मधुर संबंधों को तोड़ चुके हैं।

नौकरी मिलने में हो रहा था विलम्ब, 19 वर्षीय शख्स ने खोल डाली नकली SBI ब्रांच।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी रोचक खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *