इन खाद्य पदार्थों को बिना पकाए कच्चा खाना पड़ सकता है भारी।
pinks tea - July 26, 2020 1819 0 COMMENTS
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही खान-पान के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। कोई भी खाद्य पदार्थ से आपको शत प्रतिशत लाभ तभी मिलता है जब आप सही तरीके से उसका सेवन कर रहें हों। खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से किया गया सेवन स्वास्थ्य लाभ देने की जगह आपको बीमार तक कर सकता है। अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों को खाने का तरीका भी उनके गुणों के अनुसार ही अलग होता है। कुछ खाद्य पदार्थों को बिना पकाए कच्चा खाया जा सकता है तो वहीं कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें कच्चा खाना आपको भारी पड़ सकता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ, जिन्हें बिना पकाए कच्चा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Contents
इन खाद्य पदार्थों को बिना पकाए कच्चा खाना पड़ सकता है भारी – Always eat these food items only after cooking in hindi
मशरूम –
बहुत से लोग मशरूम के इस कदर दीवाने होते हैं कि हफ्ते में 2 से 3 बार उनके घर में मशरूम जरूर बनता है। मशरूम की सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होने के साथ अनेक प्रकार पोषक तत्वों से भरी होती है। लेकिन इसे बिना पकाए कच्चा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए महंगा साबित हो सकता है। दरअसल कच्चे मशरूम में पाए जाने वाले माइक्रोब्स पाचन संबंधी समस्याओं को पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा कच्चा मशरूम फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसलिए इसकी सब्जी को अच्छे तरह से पकाने के बाद ही खाएं।
ब्रोकली –
ब्रोकली की सब्जी सेहत के लिहाज से बेहद स्वास्थ्यवर्धक होती है। लेकिन इसे सलाद के रूप में कच्चा नहीं खाना चाहिए। ब्रोकली में मौजूद शुगर की खासियत है कि वह बिना पकाए पेट में नहीं घुलता है। यदि आप ब्रोकली के पोषक तत्वों से भरपूर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं तो इसे अच्छे तरह से पका कर खाएं। ब्रोकली को बिना पकाए कच्चा खाने से पाचन तंत्र से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
लाल सेम –
लाल सेम को बिना पकाए कच्चा खाना आपको पेट में सूजन, पेट में दर्द, मतली, उल्टी, जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके पीछे का कारण लाल सेम में मौजूद कलप्रिट नामक तत्व है। इसलिए लाल सेम को कच्चा खाने वाले लोगों को पेट से जुडी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। हम आपको यही सलाह देंगे कि इसे खाने से पहले कुछ घटें पानी में भिगोएं और उसके बाद इसे पका कर खाएं।
सावधान! इन दो खाद्य पदार्थों को भूलकर भी उबले अंडे के साथ खाने की गलती न करें।
अंडा –
सेहत के लिए गुणकारी अंडा शाकाहरी और मांशाहारी दोनों प्रकार के लोगों द्वारा खाया जाता है। अंडा प्रोटीन का रिच स्रोत होने के कारण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायेदमंद साबित होता है। लेकिन इसे बिना पकाए कच्चा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। कच्चे अंडे में कई ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो डायरिया जैसी बीमारी का कारण बन सकते हैं।
कीमा –
अगर आप मांशाहारी हैं और कीमा खाने के शौकीन हैं तो ध्यान रखें इसे अच्छे तरह से पका कर ही खाना चाहिए। कच्चे और अधपके कीमा में अनेक तरह के हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। जो आपके स्वास्थ्य को खराब करने का कार्य करते हैं। साथ ही इसे कच्चा खाने पर फूड प्वाइजनिंग का डर भी बना रहता है। इसेक अलावा चिकन को भी अधपका और कच्चा नहीं खाना चाहिए।
इन पाँच चीजों का सेवन बढ़ाएगा आपके शरीर में एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022