पपीता शेक बनाने की रेसिपी – Papaya shake recipe in hindi.
Papaya shake recipe in hindi…क्या आप जानते हैं पपीता शेक पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिये लेकर आएं हैं पपीता शेक बनाने की रेसिपी। पपीता के फायदे की बात करें तो इसके फल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमें अनेक बिमारियों से भी बचाते हैं। पपीता फाइबर का उच्च स्रोत माना जाता है। पेट और लिवर से जुडी अनेक समस्याओं में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आपको पपीता खाना पसंद नहीं है तो आप पपीता शेक बनाकर भी इससे मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। गर्मियों के सीजन में ठंडे-ठंडे पपीता शेक का सेवन आपको गर्मी से तो बचाएगा, साथ ही यह शरीर को ताजगी और स्फूर्ति भी प्रदान करता है। आईये जानते हैं घर पर मात्र 5 मिनट के अंदर पपीता शेक बनाने की रेसिपी (Papaya shake recipe in hindi) और इसे पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।
पपीता शेक बनाने की रेसिपी – Papaya shake recipe in hindi.
सामग्री –
1 कप पपीता के टुकड़े
1 कप दूध
1-2 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
बारीक़ कटे ड्राइफ्रूट्स
आइस क्यूब्स
विधि –
- सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद पपीते के बीज और छिलके को निकाल लें।
- अब पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे ब्लेंडर में डालें, साथ ही इसमें चीनी और दूध को भी डाल दें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- अब जूस सर्व करने से पहले गिलास में आइस क्यूब्स डालें।
- अब जूस को गिलास में भर लें और इसके ऊपर कटे हुए ड्राइफ्रूट्स को डाल दें।
- आपका स्वास्थ्य वर्धक पपीते का शेक पीने के लिए तैयार है।
पपीता शेक पीने के फायदे –
- हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन जरूर करें।
- वजन कम करने में सहायक है पपीता शेक।
- पेट से जुडी समस्याओं में फायदेमंद है पपीता शेक।
- एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर है पपीता शेक।
- स्किन में ग्लो लाये पपीता शेक।
सेब का जूस बनाने की विधि : Apple Juice Recipe In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest