पत्ता गोभी का कीड़ा ! आईये डालते हैं एक नजर पत्ता गोभी के कीड़े पर।
पत्ता गोभी का कीड़ा…पत्ता गोभी (Cabbage) चाहे बात सलाद की हो या सब्जी की, पत्ता गोभी का उपयोग दोनों तरीके से किया जाता है। कच्ची पत्ता गोभी सलाद का जायका बढ़ाती है और इसे पकाने पर यह हमारी सब्जी का स्वाद बढाती है। हर तरीके से आसानी से उपयोग में लाये जाने वाले इसी गुण के कारण पत्ता गोभी भारतीय किचन में खूब उपयोग में लायी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ? पत्ता गोभी का सेवन कभी कभी आपके लिए एक बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर सकता है।
पत्ता गोभी में टेपवार्म नामक एक कीड़ा (परजीवी) पाया जाता है जो कि हमे आसानी से नजर नहीं आता और जब हम बिना धुली, कम पकी या अध्पकी पत्ता गोभी का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर में पहुंच जाता है और हमारी आतों में जाकर विकसित होने लगता है। आगे चल कर यही परजीवी हमारे शरीर की रक्त वाहनियों के माध्यम से हमारे मस्तिष्क तक पहुंच जाता है। जो की हमारे स्वास्थ के लिहाज से अत्यंत घातक साबित होता है।
सिर्फ सब्जी और सलाद ही नहीं, पत्ता गोभी (Cabbage) के हैं अन्य कई फायदे
लक्ष्ण –
पत्ता गोभी में मौजूद यह परजीवी आपके शरीर में प्रवेश कर जाये तो आपको लिवर में सूजन आ जाना, शरीर में खून की कमी हो जाना, मिर्गी के दौरे पड़ना, सिर में दर्द होना, अचानक चक्कर खाके गिर जाना, भूख ना लगना या फिर अत्यधिक भूख बड़ जाना, कमजोरी और थकान महसूस होना आदि अनेक प्रकार के लक्षण आपको अपने शरीर में महसूस होने लगते हैं।
क्या करें –
अगर आप इस परजीवी से बचना चाहते हैं तो जब भी आप पत्ता गोभी की सब्जी बनाएं उसे गर्म पानी से अच्छी तरीके से धो लीजिए।
घर से बाहर किसी भी होटल रेस्त्रां में पत्ता गोभी का सेवन करने से बचें।
सलाद में पत्ता गोभी का सेवन करने से बचें।
वे सभी फास्ट फूड जिनमे पत्ता गोभी का उपयोग किया जाता है उनको खाने से बचें।
घर में कभी भी पत्ता गोभी की सब्जी बनायें तो अच्छी तरह से धोने के पश्च्यात उसके पूरा पकने तक कुक करें। याद रहे की इस परजीवी का शरीर में प्रवेश हमेशा कच्ची या अच्छी तरीके से नहीं पकाई गयी सब्जी के माध्यम से ही होता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest