
(dant mein kida) दांत में कीड़ा लगने की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। दांत में कीड़ा लगने से दांत में दर्द होना, कुछ भी खाते समय दांत में दर्द का अनुभव होना और दांतों में कैविटी जैसी समस्या हो जाती है। अधिकांश मामलों में दांतों में कीड़ा लगने की समस्या उन सभी लोगों में ज्यादा देखी गई है, जो लोग अपने दांतों की साफ सफाई को लेकर लापरवाही बरतते हैं जैसे कि ब्रश करने का अनियमित टाइम, खाना खाने के उपरांत कुल्ला ना करना, बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करना। ये सभी बुरी आदतें ही आगे चल कर (dant mein kida) दांतों में कीड़े लगने का कारण बनती है इसलिए समय रहते ही हमे अपनी इन आदतों में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए।
Contents
दांत में कीड़ा (dant mein kida) लग जाने की समस्या का घरेलू निदान –

courtesy google
लौंग का प्रयोग –
(dant mein kida lagna) दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से परेशान हैं तो लौंग का प्रयोग आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लौंग के एंटीसेप्टिक गुण तमाम तरह की दांतों की समस्या से निजात दिलाते हैं। लौंग का प्रयोग मसूड़ों की सूजन कम करने, दांत दर्द और दांतों में कीड़ा लग जाना जैसी समस्याओं में अवश्य कीजिए। 2 से 3 लौंग लीजिए और दांत में जहाँ पर आपको दर्द हो रहा है लौंग रख दीजिए। कुछ समय पश्च्यात आपको आराम महसूस होने लगेगा। आप चाहें तो थोड़ी सी रुई को लौंग के तेल में डूबा कर दांतों में कीड़े वाले स्थान में रख सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।
लौंग (clove) से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

courtesy google
नीम का प्रयोग –
आपने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को पेस्ट की जगह नीम के दातुन का प्रयोग करते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं नीम का प्रयोग करने से हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं और कीड़े लगाना तथा अन्य सभी प्रकार की समस्याओं से भी दूर रहते हैं। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को सभी प्रकार के कीटाणुओं से बचाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य और कीड़े रहित दांत चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम दो बार नीम दातुन का प्रयोग अवश्य करें।

courtesy google
लहसुन का प्रयोग –
क्या आप जानते हैं आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन आपके दांतों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। लहसुन में पाए जाना वाला Allicin नामक तत्व जीवाणुओं से लड़ने की छमता रखता है। अगर आप भी दांत दर्द और दांतों में कीड़े लगने (dant mein kida lagna) की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन की कच्ची कली को अपने दांतों के बीच रख कर धीरे धीरे चबाते रहें।

courtesy google
नमक पानी का प्रयोग –
अगर आपके (dant mein kida lagna) दांतों में कीड़ा लग गया है तो आप नमक पानी से कुल्ला अवश्य करें नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण खराब जीवाणुओं को नष्ट करने का काम करता है। इसलिए खाना खाने के पश्च्यात नमक का कुल्ला अवश्य करें।

courtesy google
हींग का प्रयोग –
हींग का प्रयोग भी दातों को कीड़ों की समस्या से बचाता है थोड़ी सी हींग को सेंधा नमक के साथ मिक्स कर एक गिलास पानी में मिला लें और इस पानी को 2 से 3 मिनट तक उबलने दें कुछ समय बाद जब पानी सामान्य तापमान पर आ जाये तो इससे कुल्ला कर लीजिए।
सुबह उठ कर ब्रश करने के हैं अनेक फायदे. जानकर हैरान रह जाएंगे आप
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022