Beauty

चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के उपाय : How to remove holi colour from face in hindi.

How to remove holi colour from face in hindi…क्या आप चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के उपाय ढूंढ रहे हैं? यदि हाँ तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। जैसा कि हम सभी जानते हैं, होली एक रंगों का त्यौहार है और सभी लोग होली में एक दूसरे को जमकर रंग लगाते हैं। होली खलने के लिए कुछ लोग सूखे रंगों का प्रयोग करते हैं तो कुछ लोग वाटर कलर्स का प्रयोग करते हैं। होली के दौरान यदि कोई गिला रंग आपके चेहरे पर लगा देता है और आपने समय रहते इसे चेहरे से नहीं हटाया तो फिर यह रंग आसानी से नहीं निकलता। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय जो चेहरे पर लगे जिद्दी से जिद्दी होली के रंगो को निकलने का काम करते हैं। आईये जानते हैं चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के उपाय (How to remove holi colour from face in hindi)।

चेहरे से होली का रंग
Photo by Nishant Das on Pexels.com

Contents

चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के उपाय : How to remove holi colour from face in hindi.

दही और बेसन फेस पैक –

  • त्वचा से होली का जिद्दी रंग हटाने के लिए दही, गुलाबजल और बेसन को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद फेस वाश या साबुन की मदद से चेहरा धो लें।

संतरे के छिलके और मसूर दाल फेस पैक –

  • चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के लिए थोड़ी सी मात्रा में मसूर की दाल और संतरे के छिलके लें।
  • अब इन्हें मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें।
  • अब तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें और फिर इसमें बहुत कम मात्रा में पानी मिलाएं।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर फेसवाश से चेहरा धो लें।

दूध और बादाम फेस पैक –

  • चेहरे से होली का जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए आप दूध और बादाम से बने फेस पैक का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच बादाम पाउडर डालें।
  • अब इसमें एक बड़ी चम्मच दूध को डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

होली में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स – Holi Skin Care Tips In Hindi.

शहद और नींबू हटाएगा होली का रंग –

  • होली का रंग छुड़ाने के लिए शहद और नींबू से बने फेस पैक का प्रयोग करना काफी असरदार साबित होता है।
  • इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शुद्ध ऑर्गेनिक शहद लें और उसमे बराबर मात्रा में नींबू का रस डाल दें।
  • 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ऑलिव ऑयल और दही का प्रयोग –

  • सबसे पहले एक कटोरी में 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल डालें।
  • अब इसमें एक चम्मच दही मिलाएं।
  • तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर चेहरा धो लें।

दही और नींबू का प्रयोग –

  • सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच दही डालें।
  • अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ग्लिसरीन और गुलाब जल से छुड़ाएं जिद्दी होली का रंग –

  • चेहरे से जिद्दी होली के रंग को हटाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का प्रयोग करें।
  • इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब एक कॉटन बाल लें और उसे इसमें डीप करें, फिर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इस प्रकिया को आप तब तक दोहरा सकते हैं जब तक कि चेहरे पर लगा रंग हल्का न पड़ जाये।

चेहरे से होली का रंग छुड़ाने के आसान टिप्स। Remove Holi Colours From Face In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *