Khus sharbat benefits in hindi : जानिए खस शरबत के फायदे (Khus sharbat ke fayde).
pinks tea - June 2, 2021 653 0 COMMENTS
Khus sharbat ke fayde…तपती, चिलचिलाती और खून चूसने वाली गर्मी में यदि शीतल पेय पीने को मिल जाए तो इसका मजा ही कुछ ओर है। आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक शीतल पेय खस शरबत के बारे में। खस शरबत के फायदे (Khus sharbat benefits in hindi) की बात करे तो गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, ब्लड सर्कुलेशन को नियत्रण में रखने, हीट स्ट्रोक से बचाने और ज़रूरी ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम भी करता है। अक्सर गर्मियों के दिनों में तेज धूप में निकलने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसे दूर करने के लिए शरीर को हाइड्रेड रखना बहुत ज़रूरी होता है। ऐसे में खस का शरबत एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है। यह न सिर्फ स्वाद में बहुत अच्छा होता है बल्कि यह कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होता है। आईये जानते हैं गर्मियों में पिए जाने वाले खस शरबत के फायदे (Khus sharbat ke fayde) और से जुडी कुछ अन्य जानकारियां।
Contents
खस क्या होती है – What is khus khus in hindi
खस गुच्छों में उगने वाली एक प्रकार की सुगंधित घास है। इसका प्रयोग कई प्रकार के खाद्य उत्पादों को बनाने में किया जाता है। इसके पौधे देखने में सरकंडे या सरपत की तरह दीखते हैं। इस पोंधे की जड़ से खस का शरबत तैयार किया जाता है। इसके शरबत में कई एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अनेक बिमारियों को दूर करने में सहयोग करते हैं।

खस शरबत के फायदे (Khus sharbat ke fayde) – Khus sharbat benefits in hindi.
खस शरबत के फायदे ब्लड सर्कुलेशन बढाए-
खस शरबत का सेवन ब्लड सर्कुलेशन प्रकिया को दुरुस्त करने का काम करता है। यह विटामिन बी 6, आयरन, मैंगनीज जैसे तत्वों से भरपूर होता है। यह सभी तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने का काम करते हैं। साथ ही यह शरीर में ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रण में रखने का कार्य भी करता है।
खस शरबत के फायदे आंखों की रेडनेस को दूर करे –
गर्मियों के दिनों में आंखों में रेडनेस की समस्या हो जाना बहुत आम बात है। इसके अलावा इस सीजन में आंखों में जलन की समस्या भी देखी जाती है। अधिकतर मामलों में इस प्रकार की समस्या के पीछे का कारण शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाना होता है। ऐसे में खस शर्बत का सेवन आंखों से जुडी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।
हैरान कर देंगे बेबी कॉर्न के फायदे (Baby Corn Ke Fayde) – Baby Corn Benefits In Hindi.
शरीर को रखे हाइड्रेट खस का जूस –
गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती हैं इसलिए इन दिनों शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप घूप में निकलने से पहले एक गिलास ठंडा खस का जूस जरूर पियें। इसका सेवन आपके शरीर को तरोताजा रखने का काम करता है।
इंस्टेंट एनर्जी का स्रोत है खस का जूस –
गर्मियों का मौसम आलस, थकावट और सुस्ती से भरपूर होता है। ऐसे में जरूरी होता है शरीर की एनर्जी को बनाये रखना। इसके लिए आप खस के जूस का सेवन कर सकते हैं यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। साथ ही यह गर्मियों में होने वाले हीट स्ट्रोक से भी आपको बचाता है।
बासी रोटी खाने के फायदे (Basi Roti Khane Ke Fayde) – Basi Roti Benefits In Hindi.
खस शरबत के फायदे बढ़ाएं इम्यूनिटी पावर –
खस शरबत का सेवन न सिर्फ शरीर को शीतलता प्रदान करता है बल्कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी कारगर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का रिच स्रोत माना जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर के ऑर्गन और टिशू को फ्री रैडिकल्स से बचाता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022