Education

जानिए बृहस्पतिवार व्रत की विधि क्या है? इस दिन हमें क्या करना चाहिए?

हम सब जानते है की बृहस्पतिवार भगवान विष्णु का वार माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख शांति और धन की प्राप्ति होती है। बृहस्पतिवार का व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस व्रत को कुंवारी लड़कियाँ जल्दी और बिना कोई रूकावट पति पाने के लिए भी रखती हैं और शादीशुदा महिलाए संतान प्राप्ति, सुख शांति, समृद्धि के लिए भी रखती है।

 

बृहस्पतिवार का व्रत
courtesy google

जानिए बृहस्पतिवार का व्रत रखने की विधि क्या है? और इस दिन हमें क्या करना चाहिए –

  • बृहस्पतिवा के दिन जल्दी सुबह उठना चाहिए इस दिन साबुन का इस्तेमाल न करें और न ही सर धोए। साफ पानी से स्नान करें और व्रत के दिन पिले वस्त्र पहने, पूजा में बैठ कर भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीला चन्दन लगाएँ।
  • इस दिन पिली वस्तुओं का बहुत महत्व होता है इस लिए पिले फूल और प्रसाद के रूप में गुड़ और चना चढ़ाया जाता है और पूजा के दौरान घी का दीपक जला कर भगवान विष्णु की आरती और कथा जरूर पड़नी चाहिए क्योकिं कथा पड़े बिना व्रत सफल नहीं माना जाता है।
  • इस दिन केले के पेड़ की पूजा होती है आप केले के पेड़ में जल चढ़ाए उसकी आरती करें और गुड़ चने का भोग चढ़ाएं साथ ही साथ घी का दीपक भी जलाएं जो व्रत रखता है उसको केला नहीं खाना चाहिए।
  • सूरज ढलने के बाद ही भोजन ग्रहण करें और भोजन में पीली खाद्य सामग्री ही खाए अगर पीली खाद्य सामग्री नहीं है तो दही या मीठी चीजों का सेवन करें और ये ध्यान रहे की जो लोग बृहस्पतिवा का व्रत रख रहे है वो उस दिन नमकीन चीजों का सेवन न करें ।
  • अगर आप भी व्रत रखने जा रहे है तो इन बातो का जरूर ध्यान दे आप ये व्रत साल में 16 गुरुवार ले कर 17 गुरुवार उद्यापन कर कर दें इससे आपके घर में हमेसा सुख शांति बनी रहेगी और बृहस्पति देव की कृपा हमेसा बनी रहेगी।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें.

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram         
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *