अमेरिका ने की भारत-चीन के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव पर मध्यस्थता की पेशकश।
pinks tea - May 27, 2020 598 0 COMMENTS
भारत और चीन के बीच पिछले कई दिनों से लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद पर अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्था की पेशकश की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्वीट करते हुए कहा “हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों देशों के बीच चल रहे उग्र सीमा विवाद के बीच मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार है।” बता दें कि बीते कुछ दिनों से सीमा पर भारत और चीन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिस कारण सीमा पर तनाव कि स्थिति बनी हुए है। हालाँकि इस पर चीन ने कहा कि सीमा पर हालात ‘पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण में हैं’ साथ ही दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श के लिए पर्याप्त संचार माध्यम उपल्बध हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लद्दाख और उत्तरी सिक्किम क्षेत्र सीमा पर दोनों देश के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। खबरों के मुताबिक चीन ने सीमा पर 5 हजार से अधिक सैनिकों की तैनादगी करी है और साथ ही चीन द्वारा सीमा पार बंकर बनाने और एयरक्राफ्ट तैनात करने की खबरे सामने आयी है। सीमा पर बढ़ते हुए इस विवाद को देख देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार के दिन अजित डोभाल और तीनो सेना प्रमुखों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। जिस पर सीमा पार चल रही हलचल पर चर्चा हुई थी।
We have informed both India and China that the United States is ready, willing and able to mediate or arbitrate their now raging border dispute. Thank you!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 27, 2020
भारत और चीन के बीच के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान आने के बाद चीन ने कहा कि सीमा पर स्तिथि सामान्य है और पूरी तरह से काबू में हैं। साथ ही चीन ने कहा कि दोनों देश आपसे में बातचीत करने में सक्षम हैं और दोनों के पास बातचीत करने के संसाधनों की कमी नहीं है।
प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) की हालत पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022