Education

जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भीष्म पितामह और कूलर की तस्वीरों का सच।

लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन को वर्षों बाद अपनी पुरानी टीआरपी वापस मिलने लगी है। आज कई वर्षों बाद फिर से ऐसा समय वापस आने लगा है, जिसमे लोग दूरदर्शन में प्रकाशित होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए अपने सारे कार्यों को छोड़ टेलीविजन की स्क्रीन के सामने बैठे नजर आते हैं। दूरदर्शन ने यह लोकप्रियता लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों को अपने चैनल पर रि-टेलीकास्ट कर बनाई। इसके अलावा दूरदर्शन पर आजकल कई अन्य पुराने प्रोग्राम भी फिर से दिखाए जा रहे हैं। लेकिन हाल ही में दूरदर्शन में प्रसारित होने वाला सीरियल में दर्शकों ने भीष्म पितामह को कूलर के साथ देख लिया और तबसे भीष्म पितामह और कूलर सोशल मीडिया पर यूजर्स के ट्रोल का कारण बन रहें हैं। आईये जानते हैं भीष्म पितामह और कूलर के पीछे वाला सीन का पूरा सच क्या है।


आपको बता दें कि हाल ही में दूरदर्शन में महाभारत प्रोग्राम के प्रसारण के दौरान यूजर्स ने कुछ ऐसा नोटिस किया जो सोशल मीडिया पर इस समय खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। दरअसल इस सीन में भीष्म पितामह के पीछे एक कूलर जैसा कुछ रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे लोगों ने नोटिस कर लिया। बस फिर क्या था इसके बाद लोगों ने इस सीन का स्क्रीन शॉट लेकर भीष्म पितामह और उनके पीछे रखे कूलर को सोशल मीडिया वायरल करना शुरू कर दिया। इस कूलर वाले सीन के वायरल होते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ सी आ गयी। यूजर्स तरह तरह के मीम्स कूलर और भीष्म पितामह को लेकर बनाने लगे। कूलर वाला सीन सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से के लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई।

कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप आरोग्य सेतु कैसे काम करता है, कहाँ से करें डाऊनलोड।

जानिए क्या है सच –
आपको बता दें कि सोशल मिडीया पर चर्चा का कारण बना भीष्म पितामह और कूलर वाले सीन में जो कूलर भीष्म पितामह के पीछे रखा है उसकी सच्चाई कुछ और ही है। ये वास्तव में एक पिलर है जो शूटिंग के दौरान सेट में मौजूद था। इसे एक मात्र संयोग ही कहा जायेगा कि पिलर का डिजाइन हमारी आँखों को एक बार के लिए चकमा जरूर दे देता है। यही कारण है कि पिलर होने के बावजूद भी अपने कूलर जैसे डिजाइन के चलते यह पिलर महाभारत देखने वाले लोगों को कूलर नजर आया और देखते ही देखते यह तस्वीरें सोशियल मिडीया खूब सुर्खियां बटोरने लगी।

लॉकडाउन गाइडलाइन 2.0: 20 अप्रैल के बाद ऑफिस जाने वाले लोग इन बातों पर ध्यान दें।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *