मटका कुल्फी बनाने की रेसिपी (Matka kulfi banane ki vidhi) – Matka kulfi recipe in hindi.
pinks tea - May 7, 2021 984 0 COMMENTS
Matka kulfi banane ki vidhi…गर्मियों का सीजन आते ही शरीर को तरावट देने के लिए कुछ न कुछ ठंडा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में यदि कुल्फी खाने को मिल जाये तो इसका मज़ा ही अलग होता है। ये कुल्फी अगर मटके में खाने को मिल जाये तो इसका स्वाद और भी टेस्टी लगने लगता है। लेकिन कोरोना के चलते यदि आप घर से बाहर नहीं जा रहे तो मटका कुल्फी बनाने की रेसिपी के बारे में जानिए और इसे घर पर बड़ी आसानी से बनायिए। मटका कुल्फी के स्वाद की बात करें यह कुछ ऐसा होता है कि अगर एक बार इसका स्वाद मुँह को लग जाए तो आप इसके दीवाने हो जायेंगे। आईये जानते हैं घर पर मटका कुल्फी बनाने की रेसिपी (Matka kulfi banane ki vidhi) के बारे में।

मटका कुल्फी बनाने की रेसिपी (Matka kulfi banane ki vidhi) – Matka kulfi recipe in hindi.
सामग्री :
2 कप दूध
1 कप क्रीम
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
1/4 छोटी चम्मच केसर (दूध में भीगा हुआ)
1 चम्मच कटे हुए पिस्ता
1 चम्मच कटे हुए बादाम
1 चम्मच कटे हुए काजू
1/4 कप चीनी
2 मटके
कीवी जूस बनाने की रेसिपी – Kiwi Juice Recipe In Hindi.
विधि :
- सबसे पहले एक लोहे की कड़ाई या पैन लीजिए और इसे गैस पर रख दें।
- अब इसमें कंडेंसड मिल्क और क्रीम को डालकर इसे गर्म करें।
- इस दौरान बीच-बीच में इसे चलाते रहें और 5 मिनट बाद इसमें दूध में भीगा केसर, बादाम, काजू और पिस्ता डालें।
- इसे लगातार चलाते रहें आप देखेंगे कुछ समय बाद दूध गाढ़ा होने लगेगा।
- अब गैस की आंच मीडियम कर लें और चीनी एवं इलायची पाउडर मिलाएं।
- चार से पांच मिनट के लिए इसे मीडियम फ्लेम पर पकाएं और लगातार चलाते रहें।
- अब गैस को बंद कर दें और इसके ठंडे होने का इंतजार करें।
- ठंडा हो जाने पर मिश्रण को मटके में भर दें।
- मटके को फॉयल की सहायता से अच्छी तरह से कवर कर दें।
- अब इसे 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें।
- समय पूरा हो जाने पर इसे फ्रीजर से बाहर निकालें और फॉयल को हटा दें।
- आपकी होममेड मटका कुल्फी खाने के लिए तैयार है।
लस्सी बनाने की रेसिपी (Lassi Banane Ki Vidhi) – Lassi Recipe In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022