Education

भारत-चीन LAC विवाद : दोनों सेनाओं के उच्च अधिकारियों के बीच शीर्ष स्तर पर वार्त्तालाप शुरू।

भारत और चीन के बीच LAC विवाद पर आज दोनों सेनाओं के उच्च अधिकारियों के बीच शीर्ष स्तर पर वार्त्तालाप अब से कुछ देर बाद शुरू किया जायेगा। बता दें की दोनों दशों के बीच पिछले कई दिनों से LAC पर विवाद चल रहा है। भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बातचीत की पहल करेंगे। वहीं चीन की तरफ से मेजर जनरल लिउ लिन पहल करने वाले थे। लेकिन चीन ने अब उनकी जगह नए अधिकारी को बातचीत के लिए नियुक्त किया है। भारत और चीन के बीच LAC पर उच्च अधिकारियों के बीच होने वाली इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को भी कम करने की कोशिश की जाएगी।

इस बैठक से ठीक पहले शुक्रवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत की गयी थी, जिसमे दोनों देशों में सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने पर सहमति जताई थी।
भारत की तरफ से आज की इस चर्चा का अहम मुद्दा गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग और पेंगांग झील को लेकर रहेगा। इसके अलावा भारत चीन द्वारा विवादित माने जा रहे क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भी चर्चा कर सकता है। साथ ही बातचीत का मुख्य एजेंडा LAC पर फिर से पहले की तरह शांति व्यवस्था कायम करना होगा।

दोनों देशों के बैठक की शुरुआत 11:30 मिनट से प्रारमंभ होगी। भारत और चीन के बीच LAC मॉलडो बीपीएम (बॉर्डल पर्सनेल मीटिंग) प्वाइंट पर होगी। भारत की तरफ से 14वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बातचीत की पहल करेंगे। वहीं चीन की तरफ से नियुक्त मेजर जनरल लिउ लिन को बातचीत से ठीक पहले चीन ने हटा कर उनकी जगह दूसरे अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। इसे भी ड्रेगन की एक बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका ने की भारत-चीन के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव पर मध्यस्थता की पेशकश।

ड्रेगन ने पीछे खींचे कदम, LAC पर चीनी सेना 200 यार्ड पीछे हटी।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *