Health

ये हैं सेब का सेवन करने से होने वाले जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ।

इस बात से तो आप सभी परिचित होंगे कि रोजाना एक सेब का सेवन करना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस बाबत आपने एक कहावत ‘एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ भी जरूर सुनी होगी। यानि कि नियमित रूप से एक सेब का सेवन आपको सभी तरह कि बीमारियों से दूर रखता है। सेब के फल की बात करें तो यह अनेक पोषक तत्वों से भरा होता है। सेब में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस, फाइबर और अन्‍य पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। साथ ही डायबटीज और कैंसर जैसी बिमारियों में भी सेब का सेवन किया जाना अत्यंत लाभदायक है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना एक सेब का सेवन अवश्य करें। आईये जानते हैं नियमित रूप सेब का सेवन करने से होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभ।

सेब का सेवन

Contents

सेब का सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य : Health benefits of apple

बढ़ते वजन को नियंत्रित करे सेब का सेवन –

मोटापा यानि की वजन बढ़ने की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। तेजी से बढ़ता हुआ मोटापा शरीर में अनेक प्रकार की बिमारियों को भी जन्म देने का कार्य करता है। ऐसे में जरूरी होता है कि समय रहते इससे छुटकारा पा लिया जाए। तेजी से बढ़ते मोटापे को कम करने में सेब भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए मोटापा से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स जैसे कई अन्य पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति को तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।

कैंसर से बचाए सेब का सेवन –

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक रिसर्च के अनुसार नियमित रूप से एक सेब का सेवन करने से आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। सेब को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह एक नहीं बल्कि कई तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने का कार्य करता है। इसका सेवन ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, एसोफैगस, लंग्स, ओवरी और कोलन कैंसर जैसे खतरे को कम करता है। ऐसा सेब में मौजूद विशेष प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट के कारण सम्भव होता है। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये सेब का सेवन –

शरीर की इम्युनिटी और रोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने के लिए प्रतिदिन एक सेब जरूर खाएं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आएगा। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट का उच्च स्रोत होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम रोल निभाते हैं। सेब के एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण कोशिकाओं को क्षति से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

हड्डियों को मजबूत करे सेब का सेवन –

यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। सेब में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हड्डियों की मजबूती और उनके विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। सेब का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस और रूमेटोइड अर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी लाभकारी होता है। सेब हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे सेब का सेवन –

गलत जीवनशैली और खराब खान-पान कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सबसे बड़ा कारण बनता है। लेकिन अपनी डाइट में आप सेब को शामिल कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। इसके अलावा सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करते हैं। एक अध्ययन में भी यह साबित हुआ कि नियमित रूप से सेब खाने वाले लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल सेब न खाने वाले की तुलना में कहीं अधिक नियंत्रण में था।

कैसे चेक करें सेब में लगी वैक्स (मोम), क्या है इसे निकालने का तरीका।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *