क्यों जरुरी होता है रात को 6 से 8 घंटे सोना आईये जानते हैं…
pinks tea - April 2, 2019 1459 0 COMMENTS
जिस तरह सुबह उठना जरूरी होता है ठीक उसी प्रकार से रात को सोना भी जरूरी होता है, रात की नींद सभी को प्यारी होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक इंसान को 6 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है. एक शोध के अनुसार ये देखा गया हैं कि जो लोग रात को देर से सोते हैं या नहीं सो पाते हैं वो सुबह फ्रेश महसूस नहीं करते और दिन भर बहुत चिड़चिड़ा महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका दिमाग भावनाओं को नियंत्रित कर थकान के साथ समझौता कर लेता है। आपका दिमाग दिन भर के काम काजों से थका हुआ होता है और उसे रात को आराम और चैन की नींद की जरुरत होती हैं। जो युवा छह घंटे से कम नींद लेते हैं, उनके लिए ये एक खतरे की बात है। इसलिए रात की नींद जरूर लेनी चाहिए।
इजरायल की एक यूनिवर्सिटी की टीम ने रिसर्च के दौरान कुछ ऐसे न्यूरोलॉजिकल तंत्र को दोषी माना है, जो कि केवल एक रात कम समय सोने से भावनाओं को सीमित कर, चिंता और घबराहट को बढ़ावा देते हैं। टीम का ऐसा मानना था कि रात की नींद पूरी होने की वज़ह से भावनाओं की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है, जो कि दिमाग के कार्य करने पर रुकावट पैदा कर सकता है. आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी सोने का समय काफी सीमित हो गया है. रात मैं देर तक सोना फिर सुबह जल्दी उठना ये आदत हमारी लाइफस्टाइल मैं काफी बुरा असर डालते हैं।

courtesy google
आइये जानते हैं की रात की नींद पूरी न होने से किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, अधूरी नींद से होने वाले नुकसान:-
रात की नींद पूरी न लेने से हमारे शरीर मैं भी काफी फर्क पड़ता है. हमारे हार्मोन्स बिगड़ने लगते हैं. जिसकी वजह से लोगों को हाई कैलोरी का खाना खाने का मन करने लगता है और ऐसा खाना खाने से हमारी हेल्थ पर तो फर्क पड़ता ही है और हमारा स्वास्थ्य भी खराब होता है. साथ ही साथ वजन भी बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप की नींद अधूरी हो रही है या नींद नही आ रही है तो ये आपके लिए बहुत बड़ी समस्या बन सकती है. कम नींद की वजह से हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, स्टोक, हार्ट फेलियर और अनियमित धड़कने और अन्य कई बिमारियों की समस्या बड़ सकती है।
सेक्स लाइफ पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है. इससे टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का लेवल बड़ जाता है जो कि लोगो में संबंध बनाने की इच्छा को बढ़ाता है. लेकिन नींद न आने या काम आने की वजह से ये आपकी सेक्स ड्राइव को काफी हद तक कम कर देता है।
नींद की कमी के कारण डबल दिखना, धुंधला दिखना या ऑब्जेक्ट को हलका ही देख पाना जैसी कई समस्याएं शुरु हो जाती है. इससे दृष्टि भ्रम होने लगता है।
अगर नींद आने में आपको समस्या हो रही है, तो आपको त्वचा संम्बधी रोग हो सकता है, कम नींद से स्किन पर पराबैंगनी किरणों से हुआ डैमेज भी जल्दी ठीक नहीं होता है. और ऐसे लोगों के चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी दिखने लगता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022